BJP-RSS को ‘चिढ़ाने’ के लिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में फहरेगा 200 फ़ीट का तिरंगा

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में 200 फीट उंचा तिरंगा लहराने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए कुलपति समेत सभी चंदा देंगे। 20 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश खत्म होने के बाद एएमयू छात्र संघ ‘ट्रिब्यूट टू नेशन’ यानी ‘देश के लिए समर्पित’ अभियान चलाएंगे। एएमयू छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए मशकूर अहमद उस्मानी ने चुनाव पूर्व फाइनल स्पीच में कहा था कि हम कैंपस में इतना ऊंचा तिरंगा फहराएंगे, जो नागपुर से भी दिखेगा।’ सूबे का सबसे ऊंचा (230 फुट) तिरंगा लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में लगा है। मशकूर अहमद उस्मानी ने कहा कि, “इस विद्यालय को इंजीनियरिंग कॉलेज के पास फहराया जाएगा, जो विश्वविद्यालय के केंद्र में है”।

यह उन लोगों के लिए एक स्पष्ट मैसेज होगा जो मुस्लिमों को लेकर उनकी देशभक्ति पर सवाल उठाते हैं। हम राष्ट्रवादी और देशभक्त भी हैं लेकिन उन लोगों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है जो इस देश को विभाजित करना चाहते हैं।” उस्मानी ने कहा कि उन्होंने पहले ही आर्किटेक्चर विंग से कॉन्टेक्ट किया है और वे पोल डिजाइन को अंतिम रूप दे रहे हैं। केवल छात्र, संकाय सदस्य और कुलपति, इस प्रयास का समर्थन कर रहे हैं। एएमयू के प्रॉक्टर प्रो. मोहसिन खान ने कहा कि स्टुडेंट यूनियन की ओर से एएमयू में झंडा फहराना एक अच्छा कदम है। इसमें सभी को सहयोग करना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *