गणेश महोत्सव के बाद बीएमसी ने मंडलों पर लगाया लाखों का जुर्माना, ये है वजह

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने मुंबई के कुछ गणेशोत्सव मंडल पर जुर्माना लगाया है। जुर्माना गणेशोत्सव के दौरान सड़कों पर गड्ढे खोदने के लिए लगाया गया है। खबर के अनुसार लालबागचा राजा समेत कई अन्य मंडलों पर गणेशोत्सव के दौरान सड़कों पर गड्ढे करने के लिए 4.86 लाख रुपए का जुर्माना लगया गया है। इसमें मुंबई में गणेश महोत्सव के लिए विशेष पहचान रखने वाले लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल पर बीएमसी ने उत्सव के दौरान सड़कों को नुकसान पहुंचाने के लिए 4.14 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही मंडल बनाने और निगम द्वारा तय अन्य दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए यह​ जुर्माना लगाया गया है।

दरअसल मुंबई में हाल ही में सम्पन्न हुए गणेश महोत्सव के बाद कई जगहों पर सड़कों की हालत खराब हो गई है। जगह-जगह सड़कों पर गड्ढ़े दिखाई दे रहे हैं, जिनमें बरसात का पानी जमा होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि पिछले साल भी पिछले साल भी लालबागचा राजा मंडल पर 3.5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था।

जानकारी के लिए बता दें कि इस साल मुंबई के मशूहर गणेश पंडाल लालबागचा राजा को चढ़ावे के रूप में भारी धनराशि मिली। बीते गुरुवार को जब गणेश पंडाल में नोटों की गितनी की गई तो कुछ चौंकाने वाली बातें भी सामने आईं। यहां भक्तों द्वारा 1,10,000 रुपए पुराने नोट दान में दिए गए। सभी एक हजार के नोट बताए गए। हालांकि पिछले साल (आठ करोड़ रुपए) की तुलना में इस साल दान कम मिलने की बात कही गई। जिसका कारण मुंबई में भारी बारिश और नोटबंदी माना गया। लालबागचा राजा सार्वजनिक गणोत्सव मंडल के अध्यक्ष बालासाहेब कांबले ने कहा, ‘हर साल की तरह, हम इस साल भी इन पैसों का इस्तेमाल सामाजिक कार्यों के लिए करेंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *