वीडियो: देखें ट्रेन के नीचे आने वाले लड़के की RPF के बहादुर कर्मचारियों ने किस तरह बचाई जान

मुंबई के नायगांव रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की सतर्कता से एक लड़के की जान बच गई। ये शख्स चलती ट्रेन के नीचे आने वाला था लेकिन RPF के कर्मियों ने बेहद फुर्ती दिखाकर इस युवक की जान बचा ली। इस वीडियो में दिख रहा है कि रेलवे स्टेशन से एक ट्रेन पार कर रही है। तभी एक लड़का प्लेटफॉर्म के एकदम किनारे गिर जाता है। उसे देखते ही वहां मौजूद आरपीएफ का कर्मचारी उसे बचाने दौड़ पड़ता है। तभी एक दूसरा शख्स जो ट्रेन से उतर रहा होता है वह भी गिर पड़ता है। RPF कर्मचारी हड़बड़ी की हालत में उसे बचाने जाता है, लेकिन तब तक वह शख्स उठ खड़ा होता है। उसे उठते हुए देख RPF कर्मचारी फिर से पहले युवक को बचाने दौड़ता है। वह तेज रफ्तार से दौड़ता हुआ जाता है और प्लेफॉर्ट से गिर युवक को झपट कर पकड़ लेता है। इस दौरान ट्रेन तेज रफ्तार से गुजर रही होती है। युवक के वजन की वजह उसका खिंचाव ट्रेन की ओर होता है लेकिन RPF कर्मी मजबूती से उसे पकड़े हुए होता है।

 

युवक को बचाने की कोशिश में  RPF जवान फर्श पर लेट जाता है। तभी वहां और लोग जुट जाते हैं और इस RPF कर्मी की मदद करते हैं। लगभग 25 सेकेंड तक इसी हालत में RPF कर्मी उसे पकड़े रहता है।आखिरकार कर RPF कर्मी इस शख्स को मौत के मुंह से सुरक्षित निकालने में सफल रहता है। यह घटना 2 फरवरी की है। इस हादसे के बाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा और भी बढ़ा दी गई है। बता दें कि मुंबई में रेलवे प्लेटफॉर्म पर इस तरह की दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। ट्रेन पकड़ने और उतरने के चक्कर में लोग इस तरह के हादसे के शिकार होते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *