ब्राजील के राष्ट्रीय संग्रहालय में भीषण आग लग जाने से रखी सारी बहुमूल्य संग्रह जलकर खाक


ब्राजील के रियो डी जनेरियो में राष्ट्रीय संग्रहालय में भीषण आग लग गई। यह देश का सबसे पुराना वैज्ञानिक संस्थान है। बीबीसी ने सोमवार को बताया कि दमकलकर्मी इमारत में लगी आग को बुझाने में लगे हुए थे, जिसमें दो करोड़ से ज्यादा कीमती चीजें रखी हुई हैं। ब्राजील के राष्ट्रपति मिशेल टेमेर ने ट्वीट कर कहा, “यह ब्राजीलियाई लोगों के लिए दुखद दिन है और हमारे इतिहास का मूल्य इमारत को पहुंचे नुकसान से नहीं आंका जा सकता। अभी तक पता नहीं चल पाया है कि रविवार को लगी आग में कोई घायल हुआ है या नहीं। आग लगने का कारण पता लगना अभी बाकी है।

संग्रहालय, जो कभी पुर्तगाली शाही परिवार का निवास हुआ करता था, 2018 की शुरुआत में यह 200 साल का हो गया। ब्राजील के टीवी ग्लोबो को दिए साक्षात्कार में संग्रहालय के निदेशक इस घटना को ‘सांस्कृतिक त्रासदी’ बताया। वेबसाइट के मुताबिक, संग्रहालय में ब्राजील के इतिहास और मिस्र की कलाकृतियों सहित अन्य देशों से संबंधित हजारों आइटम हैं। इसके प्राकृतिक इतिहास संग्रह में महत्वपूर्ण डायनासोरों की हड्डियों और एक महिला का 12,000 साल पुराना मानव कंकाल शामिल हैं, जो लैटिन अमेरिका में पाया गया अब तक का सबसे पुराना कंकाल है।

ब्राजली के रियो डि जेनेरो  में बीते साल रियो ओलंपिक खेलों का आयोजन भी हुआ था। रिये डे जेनेरो राज्य की राजधानी एवं देश का दूसरा सबसे बड़ा नगर है। यह शहर दक्षिण अमेरिका का तीसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर है। रियो डि जेनेरो शहर करीब दो शताब्दियों तक ब्राजील की राजधानी बना रहा, 1763 से 1822 तक पुर्तगाली औपनिवेशिक काल के दौरान और फिर 1822 से 1960 तक ब्राजी़ल के एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप मे उदय के बाद। पहले यह पुर्तगाली साम्राज्य की भी राजधानी था। आमतौर पर यह रिओ के नाम से जाना जाता है। बता दें कि शहर का एक दूसरा उपनाम A Cidade Maravilhosa यानि अद्भुत शहर भी प्रचलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *