शादी के 12 घंटे बाद मां बनी दुल्हन, लौटती बारात के दौरान ही होने लगी प्रसव पीड़ा

अपनी शादी के 12 घंटे बाद ही एक दुल्हन मां बन गई। घटना तब की है, जब उसकी बारात लौट रही थी। अचानक उसी दौरान उसको प्रसव पीड़ा हुई। दर्द सहन न किया गया तो उसे अस्पताल ले जाया गया। 19 साल की लड़की ने यहां गुरुवार सुबह एक बच्ची को जन्म दिया। बखेड़ा न खड़ा हो, इसलिए दुल्हन-दुल्हन ने वहां से बेटी को लेकर निकलने में ही भलाई समझी। शादी के एक दिन बाद ही दूल्हे से पिता बने शख्स का कहना है बच्ची उसी की है। उसे इस पर किसी प्रकार की शर्म या अफसोस नहीं है। हालांकि, इस बाबत दुल्हन कुछ भी नहीं बोली। ऐसे में इस मामले में महिला आयोग ने जांच शुरू कर दी है। यह मामला बुधवार (28 फरवरी) रात का है। मूलरूप से राजस्थान का एक परिवार इस रात पंजाब के जालंधर से दुल्हन लेकर घर लौट रहा था। लुधियाना-राजपुरा के बीच रास्ते में दुल्हन के पेट में अचानक दर्द उठने लगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान के भरतपुर निवासी 21 साल के युवक ने बताया कि दो साल पहले जालंधर की एक युवती से उसकी सगाई हुई थी। वे दोनों तभी से चोरी-छिपे मिला करते थे। दोनों की शादी के लिए 28 फरवरी 2018 का दिन तय किया गया था। शादी समारोह के लिए 27 फरवरी को लड़के वाला पक्ष जालंधर पहुंचा, जिसके बाद बुधवार को विधि-विधान के साथ दोनों की शादी संपन्न हुई।

दूल्हा और उसका परिवारर जब बारात लेकर लौट रहा था, तभी रास्ते में देर रात सवा एक दुल्हन के पेट में दर्द हुआ। फौरन उसे वहां से एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां पता लगा कि वह लड़की गर्भवती थी। गुरुवार सुबह सवा चार बजे उसने एक बेटी को जन्म दिया। समाज में बदनामी न हो, इसलिए युवती ने खुद के गर्भवती होने की बात परिजन और रिश्तेदारों से छिपा कर रखी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *