दिल्‍ली के एक घर में प्रॉपर्टी के लिए हुई गोलीबारी और तलवारबाजी में दो भाइयों सहित 3 कीं मौत

देश की राजधानी दिल्‍ली में प्रॉपर्टी के कारण एक घर रणक्षेत्र में तब्‍दील हो गया। घर के अंदर गोलियां चलीं और तलवारबाजी भी हुई। इस दर्दनाक घटना में दो भाइयों की मौत हो गई। एक भाई की पत्‍नी भी मारी गईं। एएनआई के अनुसार, खूनखराबे की यह घटना उत्‍तरी दिल्‍ली के मॉडल टाउन की है। मारे गए दोनों भाइयों की पहचान जसपाल (52) उनकी पत्‍नी प्रभजोत कौर और गुरजीत (50) के तौर पर की गई है। गुरजीत छोटे भाई थे। गुरुवार (26 अप्रैल) देर रात को संपत्ति को लेकर दोनों भाइयो के बीच विवाद बढ़ गया था। गुरजीत ने कथित तौर पर अपनी भाभी प्रभजोत की हत्‍या कर दी। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘दोनों भाई एक ही मकान में ग्राउंड और फर्स्‍ट फ्लोर पर रहते थे। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। किसी बात को लेकर गुरजीत के परिवार का जसपाल से बहस हो गई थी। जसपाल ने गुरजीत के परिवार पर गोली चला दी थी। बाद में गुरजीत के परिवार ने भी जसपाल के परिवार पर गोली चलाई और तलवारबाजी की। इसमें जसपाल और उनकी पत्‍नी की मौत हो गई।’ पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

 

पार्किंग को लेकर शुरू हुआ झगड़ा: मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोनों भाइयों के बीच पार्किंग को लेकर कहसुनी हुई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया मारपीट से गुस्‍साए जसपाल ने अपनी कृपाण से गुरजीत पर ताबड़तोड़ कई हमले कर दिए थे, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए थे। उस वक्‍त गुरजीत के साथ उनके दो निजी सुरक्षाकर्मी भी थे, जिन्‍होंने गोली चला दी थी। इसमें जसपाल और उनकी पत्‍नी की मौत हो गई। इस हमले में गुरजीत का बेटा भी घायल हो गया। आनन फानन में उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया था। पुलिस अधिकारी फिलहाल सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है‍ कि इसके बाद इस खूनखराब के वजहों का सही तरीके से पता चल सकेगा। आधी रात के बाद गोलियां चलने और तलवारबाजी होने से पास-पड़ोस के लोग भी हैरान रह गए थे। ज्‍यादा रात होने की वजह से पुलिस को तुरंत इसकी सूचना भी नहीं दी जा सकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *