कैब ड्राइवर और उसके साथी द्वारा लड़की का बलात्कार: सुनसान इलाके में ले जाकर सबकुछ लूट लिया, फिर किया बलात्‍कार

मुंबई में कैब ड्राइवर द्वारा रेप का मामला सामने आया है। कैब ड्राइवर और उसके एक साथी ने पहले लड़की को सुनसान जगह पर ले जाकर  मोबाइल, पैसे, पर्श, घड़ी आदि लूट लिए। इसके बाद लड़की का रेप किया। ठाणे में पुलिस ने बलात्कार करने के आरोपी कैब ड्राइवर सुरेश गोसावी को अरेस्ट कर लिया है। अपराध के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने उसके एक साथी उमेश झाला को भी गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को 26 दिसंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। ठाणे के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महेश पाटिल ने बताया कि घटना 19 दिसंबर की रात की है। उन्होंने बताया कि आरोपी ड्राइवर सुरेश पी गोसावी को रविवार को गिरफ्तार किया गया था।

पहले के रिपोर्ट के अनुसार लड़की ने थाने जाने के लिए  कैब बुक किया था लेकिन पुलिस के अनुसार लड़की ने हाथ देकर रास्ते मे कैब रुकवाया और उसमे सवार हुई इसमें ड्राइवर का एक साथी पहले से ही मौजूद था। पीड़ित लड़की को लगा कि शायद यह शेयरिंग कैब है, इसलिए उसने नजर अंदाज कर दिया। इसके बाद आरोपी कैब को ठाणे की बजाय वज्रेश्वरी की तरफ ले गए। यहां लड़की के साथ कैब ड्राइवर ने रेप किया, जबकि उसके साथी ने उसकी मदद की। घटना के बाद पीड़िता दहशत में आ गई। हालांकि, कुछ समय बाद उसने साहस जुटाया और 21 दिसंबर को पुलिस से घटना की शिकायत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *