यूपी का हाल: छात्रा ने किया छेड़खानी का विरोध तो सरेराह मार दी गोली, चार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश में बेखौफ बदमाशों का कहर जारी है। राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद इलाके में आज एक छात्रा से छेड़छाड़ की कोशिश की और जब छात्रा ने उसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसे सरेराह गोली मार दी। छात्रा को गंभीर हालत में ट्रॉमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। इधर, लखनऊ ग्रामीण के एसपी सतीश कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया है कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि एक आरोपी अभी
» Read more