पहले कहा गैंगरेप हुआ, फिर बताया-फर्जी केस दर्ज कराया

नोएडा इलाके में शुक्रवार शाम एक चलती कार में कथित दुष्कर्म की शिकार 25 वर्षीय पीड़िता ने इस घटना को झूठा करार दिया है और उसने इस संबंध में पुलिस को एक लिखित पत्र देकर कहा है कि इस तरह की कोई घटना उसके साथ नहीं घटी है। नोएडा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुनीति ने कहा कि महिला ने शनिवार दोपहर पुलिस को लिखित में दिया कि यह घटना घटी ही नहीं थी। अधिकारी ने कहा, “हम उन कारणों की जांच कर रहे हैं कि उसने दुष्कर्म के आरोप क्यों लगाए

» Read more

मोदीनगर में अब नर्स के साथ सामूहिक बलात्कार

मोदीनगर में शुक्रवार की रात अस्पताल से घर लौट रही एक नर्स से सामूहिक बलात्कार हुआा। शहर में कुछ दिनों पहले ही एक छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी।  पुलिस के मुताबिक सिहानी गेट थाना क्षेत्र के गांव सिकरोड़ के पास शिव विहार कॉलोनी निवासी 26 साल की शालू (बदला नाम) एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत है। शुक्रवार रात करीब 9 बजे शालू अस्पताल से ड्यूटी खत्म कर अपने घर जाने के लिए निकली थी। नर्स को करीब साढ़े

» Read more

डीयू प्रोफेसर पर आरोप- मां दुर्गा पर की बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी, भड़का सोशल मीडिया

दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर केदार कुमार मंडल ने मां दुर्गा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उनके पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी कड़ी आलोचना की है। मंडल दिल्ली यूनिवर्सिटी के दयाल सिंह कॉलेज में असिस्टेन्ट प्रोफेसर हैं। मंडल की इस टिप्पणी पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी कठोर प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के नेशनल डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट ने के के मंडल के खिलाफ दिल्ली के लोधी रोड थाने में केस दर्ज कराया है। हालांकि, विवाद बढ़ता देख मंडल ने पोस्ट हटा दिया है लेकिन तब तक

» Read more

फिरौती के लिए अगवा करने के 45 मिनट बाद ही बच्‍ची को मार दिया, युवा बीजेपी नेता समेत तीन गिरफ्तार

गुजरात के नाडियाड में भाजपा के युवा कार्यकर्ता मीत पटेल (22) के साथ अन्य दो नाबालिगों को सात साल की बच्ची का अपहरण करने और हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया है कि बच्ची के अपहरण के महज 45 मिनट बाद उसकी हत्या कर दी गई और शव माही नदी में फेंक दिया। आरोपियों की योजना फिरौती की रकम मिलने की बाद तुंरत बच्ची की हत्या करने की थी। लेकिन फिरौती की रकम (25) मिलने से पहले ही अपहरण की खबर सोशल मीडिया में वायरल हो गई।

» Read more

नोएडा: गोल्‍फ कोर्स मेट्रो स्‍टेशन से लड़की को उठाया, चलती कार में गैंगरेप

उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-37 के पास से कार सवार दो व्यक्तियों ने एक युवती का कथित तौर पर अपहरण कर चलती कार में उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के पास छोड़कर फरार हो गए। सहायक पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि पीड़िता सेक्टर-36 में रहती है और एक बीपीओ में काम करती है। कल शाम करीब सात बजे वह गोल्फकोर्स मेट्रो स्टेशन के पास कैब का इंतजार कर रही थी। तभी कार में सवार दो

» Read more

1 साल की बेटी को नाले में फेंक द‍िया, 56 घंटे बाद शव द‍िखा तो हुई एफआईआर

दिल्ली पुलिस ने नशे में धुत्त एक सनकी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसपर आरोप है कि उसने अपनी एक साल की बेटी को नाले में फेंक दिया क्योंकि वह रो रही थी और करीब 56 घंटे के बाद बच्ची का शव बरामद किया गया। आरोपी की पहचान राशिद जमाल के रूप में हुई है। यह मामला जमिया नगर का है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। हिन्दुस्तान टाइम्स के अनुसार दक्षिणी-पूर्वी दिल्ली के डिप्टी पुलिस कमीश्नर रोमिल बानिया ने इस मामले की जानकारी

» Read more

झील में मि‍ली इनकम टैक्स अफसर के बेटे की लाश, दोस्‍त पर ही वीड‍ियो भेज 50 लाख फ‍िरौती मांगने का आरोप

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आज (22 सितंबर) सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब पुलिस को झील के पास एक लाश मिली। यह लाश 19 साल के छात्र सारथ की थी जिसका अपहरण बदमाशों ने 12 सितंबर को कर लिया था। सारथ इनकम टैक्स के सीनियर अफसर निरंजन कुमार का बेटा था। इससे एक दिन पहले ही सारथ के मोबाइल से उसके पिता को एक व्हाटसअप वीडियो भेजा गया था जिसमें सारथ कह रहा था कि उसका अपहरण हो गया है। वीडियो में सारथ अपने पापा को 50 लाख

» Read more

मध्य प्रदेश: बजरंग दल कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, पांच संदिग्ध हिरासत में

मध्य प्रदेश के रतलाम के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में गुरूवार की रात बजरंग दल के 20 वर्षीय कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने तत्परतापूर्वक कार्रवाई करते हुए पांच संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। इस घटना के बाद हिन्दू संगठनों ने शुक्रवार को शहर बंद का आह्वान किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतक का कड़ी सुरक्षा में अंतिम संस्कार कराया। बजरंग दल कार्यकर्ता तरुण सांखला कल रात जब घर लौट रहा थे, तब अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी थी। जिला अस्पताल

» Read more

यूपी: भीड़ ने पीट-पीटकर की मुस्लिम शख्स की हत्या, विवाद की वजह जान चौंक जाएंगे

देश में रोडरेज की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के कटरा-फरुखाबाद हाइवे का है जहां पर एक बाइक से साइकिल सवार को हल्की सी टकर लगने के बाद विवाद खड़ा हो गया और एक व्यक्ति की जान चली गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय नबी अहमद के रूप में हई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित परिवार के अनुसार जलालाबाद थाना क्षेत्र के गौसनगर टाउन निवासी नबी अहमद और अजमत उल्लाह बुधवार को अपने एक रिश्तेदार की

» Read more

मध्य प्रदेश: प्राचीन मूर्तियों को चुराकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 मूर्तियां बरामद

पुरातात्विक महत्व की मूर्तियों की खरीद-फरोख्त के गिरोह का भंड़ाफोड़ करते हुए पुलिस ने गुरुवार को यहां 10 लोगों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 100 से 400 वर्ष पुरानी तीन मूर्तियां बरामद की गयी हैं। अष्टधातु की इन मूर्तियों की कुल कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में तीन करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी गई है। पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरिनारायणचारी मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपियों की पहचान टीकमचंद कसेरा, कलीमुद्दीन बोहरा, नाथूलाल प्रजापत, आलादेव साहू, राजकुमार घिंडवानी, राजेंद्र सोनी, अकबर खान, वसीम अख्तर, मोहम्मद ऐजाज और मुर्तजा बोहरा के

» Read more

यूपी: भाजपा विधायक के प्रतिनिधि के बेटे पर छेड़छाड़ का आरोप, पीड़‍िता का आरोप- नहीं सुन रही पुलिसयूपी: भाजपा विधायक के प्रतिनिधि के बेटे पर छेड़छाड़ का आरोप, पीड़‍िता का आरोप- नहीं सुन रही पुलिस

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में नरैनी क्षेत्र के भाजपा विधायक के प्रतिनिधि के बेटे पर छेड़छाड़ और धमकाने का आरोप लगा है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस विधायक के दबाव में आकर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। नरैनी कस्बे की एक महिला ने आरोप लगाया कि नरैनी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक राजकरन कबीर के प्रतिनिधि नंदकिशोर ब्रह्मचारी के बेटे ने उसकी बेटियों से छेड़खानी की और शिकायत करने पर विधायक

» Read more

चेन्‍नई: दिमागी रूप से बीमार बेटी का दर्द नहीं देख सका पिता, खुद गला घोंट कर मार डाला

चेन्नई में एक ऑटो रिक्शाचालक ने अपनी नाबालिग बेटी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि लड़की दिमागी रुप से बीमार थी। उसका काफी समय से इलाज चल रहा था। जब पिता को उसकी तकलीफ नहीं देखी गई तो उसने बड़ी ही बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पिता ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। उसने पुलिस को बेटी की हत्या करने के पीछे सारी वजह बता दी। आरोपी अधिकेशवन नरकुद्रम इलाके का रहने वाला है। आरोपी अपने बेटे के साथ अलग

» Read more

केरल: लॉज में सोते हुए प्रेमी का काट लिया प्राइवेट पार्ट, महिला गिरफ्तार

केरल के मल्लापुरम जिले में एक 30 वर्षीय महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस महिला पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट लिया है। बताया जा रहा है कि शख्स का प्राइवेट पार्ट तब काटा गया जब वो एक लॉज में ठहरा हुआ था। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला ने 26 वर्षीय इरशाद को कट्टीपुरम स्थित एक लॉज में बुलाया था। महिला को शक था कि इरशाद उसे धोखा दे रहा है और वो किसी और लड़की से शादी रचाने की प्लानिंग कर रहा है।

» Read more

Myntra सीईओ की नौकरानी ने कबूला- प्‍यार की खातिर चुराए थे एक करोड़ के जेवरात

ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Myntra के सीईओ अनंत नारायण के घर से एक करोड़ रुपये की कीमत की ज्वैलरी चोरी हो गई थी। चोरी करने वाला कोई अनजान नहीं था, चोरी सीईओ के घर काम करने वाली महिला ने ही की थी। पुलिस ने चोरी करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 25 साल की भवानी के कबूल किया कि उसने अनंत नारायण के घर से चोरी की थी, चोरी के बाद पूरा सामान अपने मंगेतर सुरेश और उसकी एक साथी पुष्पा को दे दिया। पुलिस दोनों की तलाश कर

» Read more

टीचर ने दी सजा तो बच्चे ने कर ली खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- मैम इतनी बड़ी सजा किसी को मत देना

गुरुग्राम के रेयान स्कूल में प्रद्युम्न की हत्या का मामला शांत हुआ नहीं था कि अभी यूपी के गोरखपुर में शिक्षक की सजा से परेशान होकर एक बच्चे की आत्महत्या का मामला सामने आया है। गोरखपुर के सेंट एंथोनीज कॉन्वेंट स्कूल की 5वीं क्लास में पढ़ने वाले 11 साल के बच्चे नवनीत प्रकाश ने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि बच्चे ने टीचर की सजा से तंग आकर जहर खा लिया था। यह घटना 15 सितंबर की है। उसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया

» Read more
1 111 112 113 114 115 119