क्या इस वजह से अनुष्का शर्मा ने सलमान को नहीं दिया शादी का न्योता?

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय कप्तान विराट कोहली की शादी की खबरें इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं। वहीं ये अटकलें अब सच भी साबित होती नजर आ रही हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक यह कपल 12 दिसंबर को इटली के एक शानदार रिजॉर्ट बोर्गो फिनोकच्योतो में शादी करने जा रहा है। शादी इटली के टस्कनी में होगी। इसके चलते शादी में बुलाए जाने वाले मेहमानों की लिस्ट भी बनाई जा रही है। इस लिस्ट में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और आमिर खान का नाम

» Read more

आलिया भट्ट का नया हेयरस्टाइल, कटोरा कट कहकर यूं मजाक उड़ा रहे ट्रोल्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट बी टाउन में अपने बेस्ट ड्रेसिंग सेंस और अलग स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उनका एक नया लुक सामने आया है। आलिया का ये अवतार उनके अब तक के लुक्स से बिलकुल अलग है। आलिया ने इस बार अपने बालों के साथ एक्सपेरिमेंट किया है। आलिया ने अपने लंबे बालों को शॉर्ट कराया है। जी हां, आलिया की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें उनके बाल काफी छोटे हैं। इन तस्वीरों में आलिया काफी स्मार्ट लग रही हैं। दरअसल, ये तस्वीरें एक

» Read more

ऋचा चड्ढा का दावा- क्रिकेटर, ऐक्टर से दोस्ती का बनाया गया दबाव, नाम का खुलासा करने की रखी शर्त

हाल ही में ऋचा चड्ढा की फिल्म ‘फुकरे रिटर्न्स’ रिलीज हुई है। इसके चलते एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। वहीं ऋचा ने एक इंटरव्यू में यौन उत्पीड़न पर बात करते हुए कहा कि बॉलीवुड में यौन उत्पीड़न होता है। ऋचा आगे कहती हैं कि इस बात को स्वीकार करना साहस का काम है लेकिन ऐसा करने वाले का नाम नहीं लिया जा सकता। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसके बाद काम मिलने की गारंटी नहीं है। ऋचा ने फर्स्ट पोस्ट को बताया कि उन्हें एक बार

» Read more

वह पैरों से रगड़ रहा था मेरी गर्दन- एक्ट्रेस जायरा ने रोते हुए सुनाई आपबीती, मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR

फिल्म ‘दंगल’ की अभिनेत्री जायरा वसीम ने दिल्ली से मुंबई की उड़ान के दौरान एक अधेड़ सहयात्री द्वारा छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता जायरा (17) ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने भयावह अनुभव को साझा किया। विस्तारा एयरलाइंस ने मामले की जांच कराने की बात कही है। एयरलाइंस के आधिकारिक ट्विटर पेज पर एक पोस्ट में कहा गया, “हमने पिछली रात जायरा वसीम के एक अन्य यात्री के साथ हुए अनुभव की रिपोर्ट देखी है। हम विस्तार से मामले की जांच कर रहे हैं और हर जरूरी

» Read more

इस अमेरिकी कंपनी की वजह से दो बार टली अक्षय-रजनीकांत की 2.0 की रिलीज, हो सकती है कानूनी कार्रवाई

सुपरस्टार रजनीकांत, अक्षय कुमार और एमी जैक्सन की फिल्म 2.0 एक ऐसी फिल्म है जिसका की दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की दो बार रिलीज डेट सामने आ चुकी है। जिसने दर्शकों को काफी उत्साहित किया था लेकिन उनकी यह खुशी थोड़े से ही समय के लिए रही क्योंकि दोनों बार रिलीज डेट आगे खिसका ली गई। अब फिल्म की तीसरी रिलीज डेट सामने आई है जो 27 अप्रैल है। बहुत से लोग सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्यों हुआ तो आज हम आपको इसके

» Read more

भीड़ देखकर इतना डरे कि फैमिली संग भाग पड़े थे अजमद खान, जानें पूरा वाकया

साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म ‘शोले’ उस जमाने की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। वहीं आज भी जब आप ‘शोले’ फिल्म देखते होंगे तो आपको बॉलीवुड के ‘गब्बर’ की याद जरूर आती होगी। अमजद खान ने जिस तरह का किरदार शोले निभाया है वह शायद ही कभी भुलाया जा सकता है। अमजद खान ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है लेकिन उन्हें पहचान शोले फिल्म में निभाए गए गब्बर के किरदार से मिली। बात अमजद खान की हो रही है तो चलिए आज हम आपको

» Read more

नेशनल अवार्ड पाने वाले फिल्म एडिटर ने एक्ट्रेस पर किया कमेंट, कहा- ग्राफिक्स से सबकुछ दिखा सकता हूं

नेशनल अवॉर्ड पा चुके मशहूर फिल्म एडिटर बी लेनिन ने अभिनेत्री अमला पॉल को लेकर अश्लील कमेंट किया है। बी लेनिन ने कहा है कि ग्रफिक्स के जरिए अमला की नाभि तो क्या सबकुछ दिखा सकता हूं। दरअसल हुआ ये कि तमिल फिल्म थिरुट्टू पायले 2 का पोस्टर हाल ही में जारी हुआ है। इस पोस्टर में पीले रंग की साड़ी पहने एक्ट्रेस अमला पॉल की नाभि दिख रही है और वह हीरो के साथ रोमांटिक पोज में खड़ी हैं। पोस्टर रिलीज़ होने के बाद अमला ने एक इंटरव्यू में

» Read more

‘पद्मावती’ फिल्‍म पर विवाद खत्‍म करने के लिए इतिहासकारों की मदद लेगी मोदी सरकार, सेंसर बोर्ड से मंगाए नाम

संजय लीला भंसाली निर्देशित विवादित फिल्म ‘पद्मावती’ में तथ्यों के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की गई है इस बात की तसल्ली करने के लिए अब मोदी सरकार ने इतिहासकारों की मदद लेने का फैसला किया है। अंग्रेजी न्यूज पोर्टल एशियन एज की एक रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय से जानकार इतिहासकारों की लिस्ट मांगी है जो कि दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म में विवादित कंटेंट तलाशने फिल्टर करने के लिए बनाई गए पैनल का हिस्सा बनाए जा सकें। जानकारी के मुताबिक

» Read more

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने शेयर की शादी की बाद की अपनी पहली तस्वीरें

स्टैंड अप कॉमेडियन भारती सिंह की शादी के बाद की उनकी पहली तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में भारती अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ बीच पर मस्ती करती और रोमांटिक लोकेशन्स पर घूमती नजर आ रही हैं। उनकी एक तस्वीर में वह ढलती शाम के वक्त एक्जॉटिक लोकेशन पर हर्ष के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। तस्वीर को तकरीबन 1 लाख लोगों ने महज एक दिन में लाइक किया है। इस फोटो के कैप्शन में भारती ने लिखा- जिंदगी का खूबसूरत हिस्सा अब शुरू

» Read more

यौन शोषण पर ऋचा चड्ढा का बड़ा बयान- बातें उठी तो बॉलीवुड अपने बहुत से हीरो खो देगी

सोशल मीडिया में यौन शोषण के खिलाफ एक कैंपेन चला। पूरी दुनिया में चले इस कैंपेन का नाम था #MeToo. इस कैंपेन का असर इतना हुआ कि प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन ने #MeToo को इस साल का अपना ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ चुना। हॉलीवुड से उठी ये आवाज भले पूरी दुनिया में फैल गई हो लेकिन एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा का मानना है बॉलीवुड में होने में वक्त लगेगा। इस अभिनेत्री के अनुसार बॉलीवुड में होने वाले यौन शोषण पर लोग खुलकर नहीं बोलते। ऋचा चड्ढा ने कहा कि अगर बॉलीवुड में

» Read more

एकता कपूर ने शेयर की नई ‘नागिन’ की फोटो, मौनी और अदा नहीं होंगी शो का हिस्सा

कलर्स चैनल के पॉपुलर शो नागिन के तीसरे हिस्से को लेकर इन दिनों खबरों का बाजार गरम है। जहां पहले से ही शो की मेन लीड रहीं मौनी रॉय और अदा खान के बाहर होने को लेकर तरह-तरह की खबरें आ रही थीं वहीं अब शो की निर्माता एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर कर सबको चौंका दिया है। एकता ने इंस्टा के जरिए एक नई एक्ट्रेस को नागिन के रूप में इंट्रोड्यूस किया है। जिससे साफ हो गया है कि नागिन की इस नई पारी

» Read more

‘पद्मावती’ के बाद ‘गेम ऑफ अयोध्या’ का विरोध शुरू, निर्माता का हाथ काटने पर इनाम की घोषणा

बॉलीवुड फिल्म ‘पद्मावती’ के विरोध के बाद अब एक और फिल्म का विरोध शुरू हो गया है। इस फिल्म का नाम ‘गेम ऑफ अयोध्या’ है, जिसका निर्देशन सुनील सिंह ने किया है। ये फिल्म बाबरी मस्जिद के विध्वंस पर आधारित है और इसे 24 नवंबर को रिलीज होना था लेकिन सेंसर बोर्ड ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है। बोर्ड का मानना है कि इस फिल्म की वजह से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंच सकती हैं और इससे सांप्रदायिक हिंसा होने की भी आशंका है। वहीं फिल्म

» Read more

पत्‍नी की मौत से टूट गए थे शशि कपूर, उसके बाद से ही रहने लगे ज्‍यादा बीमार

साल 1958 में शशि कपूर ने केंडल जेनर से शादी कर ली थी। बाल कलाकार के तौर पर डेब्यू करने के एक ठीक दशक बाद। शादी के बाद उनकी पत्नी का नाम केंडल जेनिफर से केंडल कपूर हो गया था। दोनों के बीच बहुत प्यार था। शशि पहले ऐसे सेलिब्रिटी थे जिनका जीवनसाथी विदेशी था। दोनों का साथ लंबा नहीं रहा और साल 1984 में केंडल की कैंसर की वजह से मौत हो गई। इसने शशि को अंदर से तोड़ दिया था। मिड के लिए लिखे लेख में शशि की

» Read more

शशि कपूर का अंतिम संस्कार : शूटिंग छोड़ दिल्ली से मुंबई पहुंचे ऋषि कपूर, यूएस से बेटे-बेटी के आने का इंतजार

बॉलिवुड स्टार शशि कपूर का 4 दिसंबर को मुंबई में निधन हो गया है। आज 5 दिसंबर को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे किया जाएगा। उनके बेटे और बेटी के आने के बाद उनका अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया जाएगा। जैसे ही ऋषि कपूर को अपने प्यारे चाचा शशि कपूर के निधन की खबर मिली वो शॉक्ड रह गए। ऋषि कपूर दिल्ली में लीना यादव की फिल्म राजमा चावल की शूटिंग कर रहे थे। जैसे ही उन्हें अपने चाचा की मौत के

» Read more

बॉलीवुड अभिनेता शशि कपूर का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शशि कपूर का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया। शशि कपूर पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में शशि कपूर ने अंतिम सांसें लीं। शशि कपूर ने अपने करियर में 160 फिल्मों (148 हिंदी और 12 अंग्रेजी) में काम किया। वे 79 वर्ष के थे। 60 और 70 के दशक में उन्होंने जब-जब फूल खिले, कन्यादान, शर्मीली, आ गले लग जा, रोटी कपड़ा और मकान, चोर मचाए शोर, दीवार कभी-कभी और फकीरा जैसी कई हिट फिल्में दी। शशि कपूर

» Read more
1 37 38 39 40 41 84