खाते में गलती से आए साढ़े 6 करोड़ तो स्‍टूडेंट दिखाने लगा रईसी, खर्च कर डाले 40 लाख रुपये

साउथ अफ्रीका की एक यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट ने अचानक महंगे कपड़ों, स्मार्टफोन और पार्टी में पैसा उड़ाना शुरू कर दिया। इस स्टूडेंट के अकाउंट में गलती से 1400 रैंड (6,800 रुपये) की जगह 14 मिलियन रैंड (6.8 करोड़ रुपये) ट्रांसफर हो गए थे। यह गलती उस कंपनी की वजह से हुई जो स्टूडेंट्स के लिए हर महीने खाने के लिए पैसे ट्रांसफर करती है। पूर्वी केप क्षेत्र की वाल्टर सिसुलु यूनिवर्सिटी ने कहा कि राज्य द्वारा जारी छात्र ऋण के मासिक वितरण के दौरान जून में यह बड़ी गलती हुई थी। यूनिवर्सिटी

» Read more

जर्मनी में मिला दूसरे विश्‍व युद्ध का जिंदा बम, बाहर निकाले जाएंगे 70 हजार लोग

जर्मनी के फ्रैंकफर्ट शहर में द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान का एक बिन फटा बम मिला है, जिसके बाद शहर के करीब 70,000 लोगों को रविवार को यहां से सुरक्षित बाहर निकाला जाना है, ताकि बम को निष्क्रिय किया जा सके। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, फ्रैंकफर्ट अग्निशमन विभाग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि बम शहर में निर्माण कार्य के दौरान मंगलवार को मिला, जिसमें 1.4 टन विस्फोटक पदार्थ हैं। बयान के अनुसार, शहर को रविवार को सुरक्षित खाली कराए जाने के बाद बम निष्क्रिय

» Read more

पूर्व जांच अफसर का दावा- राम रहीम केस में मनमोहन स‍िंह ने CBI चीफ को बुला कर देखी थी फाइल

डेरा सच्‍चा सौदा में दो साध्वियों के बलात्‍कार और यौन शोषण मामले में 10-10 साल की जेल की सजा पाने वाले गुरमीत राम रहीम की पैरोकारी कई रसूखदारों ने की थी। विशेष सीबीआई अदालत द्वारा सजा का ऐलान होने के बाद सीबीआई के एक पूर्व अधिकारी ने इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है। समाचार चैनल न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में सीबीआई के पूर्व डीआईजी एम नारायणन ने कहा पंजाब और हरियाणा के कई सांसदों-विधायकों ने गुरमीत राम रहीम के खिलाफ जांच ढीली करने का दबाव बनाया था

» Read more

राम रहीम फैसले पर पाकिस्तान मीडिया ने की भारतीय कोर्ट की तारीफ, कहा- हमारे यहां भीड़ के दम पर बनाते हैं फैसला बदलने का दबाव

रेप केस में दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के लिए सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने सजा का ऐलान कर चुकी है। उसे दो अलग-अगल मामलों में बीस साल की सजा सुनाई गई है। ये पूरा मसला भारतीय मीडिया में पिछले कुछ दिनों से छाया हुआ था। भारतीय मीडिया के अलावा पाकिस्तानी मीडिया भी इस पूरे केस में बड़ी रुचि दिखा रही है। वहां के अलग अलग चैनल इस केस को अलग अलग तरह से देख रहे हैं, विश्लेषण कर रहे हैं। एक पाकिस्तान चैनल ने राम

» Read more

चीन ने पूछा- क्या ये आप का इलाका है? डोभाल बोले- क्या हर विवादित क्षेत्र चीन का हो जाता है?

भारत और चीन के बीच डोकलाम को लेकर जारी विवाद फिलहाल सुलझता नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोनों देशों के बीच जारी गतिरोध को दूर करने में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की अहम भूमिका रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार जुलाई के आखिरी हफ्ते में जब डोभाल चीन गए थे तो इस दिशा में पहली बड़ी प्रगति हुई। सूत्रों के हवाले से टीओआई को मिली जानकारी के अनुसार जब डोभाल चीन के स्टेट काउंसिलर यांग जिएची से 27 जुलाई को बीजिंग में मिले तो

» Read more

ट्रम्प को चुनौती: पाकिस्तान ने बंद की अमेरिका से बात, सारे सरकारी दौरे भी रद्द

आतंकियों को सुरक्षित ठिकाने उपलब्ध करवाने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इस्लामाबाद की आलोचना किए जाने के विरोध में पाकिस्तान ने अमेरिका की आधिकारिक यात्राएं और उसके साथ होने वाली सभी वार्ताओं को स्थगित कर दिया है।विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कल सीनेट में इस बात की जानकारी दी। सीनेट ने अमेरिका के साथ अपने बिगड़ते रिश्तों पर चर्चा के लिए एक समिति का रूप ले लिया था। डॉन ने सूत्रों के हवाले से कहा कि आसिफ ने सीनेटरों से कहा कि पाकिस्तान ने विरोध जताने के लिए

» Read more

सेना हटी, चीन ने द‍िया उकसाने वाला बयान- डोकलाम व‍िवाद से सीख ले भारत

चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने करीब ढाई महीने बाद डोकलाम विवाद सुलझाने वाले प्रस्ताव का स्वागत किया है। इसके साथ ही पड़ोसी देश ने भारत को इस विवाद से सीख लेने की भी नसीहत दी है। चीन ने कहा है कि वो सतर्क रहेगा साथ ही मुल्क की संप्रभुता की रक्षा करता रहेगा। चीनी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि चाईनीज मिलिट्री सतर्क रहेगी। देश की संप्रभुता की रक्षा दृढ़ता की जाएगी। मंत्रालय ने आगे कहा, ‘हम डोकलाम विवाद की समाप्ति का स्वागत करते हैं। चीन-भारत सीमा

» Read more

पाकिस्तान मीडिया- भारत को आई अक्ल, हारकर डोकलाम से बुलाई सेना वापस

डोकलाम में जारी पिछले करीब दो महीनों से गतिरोध अब थमता दिख रहा है। जहां एक तरफ भारत ने दोनों देशों की सेना वापस दो महीने पूर्व की स्थिति में आने की बात कही है तो वहीं चीन ने आज दावा किया कि उसके जवान इलाके में अब भी गश्त कर रहे हैं और भारत ने आज अपने जवानों को वापस बुला लिया है। आगे कुछ दिनो में ये मामले पूरी तरह से साफ हो सकता है। लेकिन इस पूरे मामले में चीन और भारत के अलावा पाकिस्तान भी बहुत

» Read more

डोकलाम विवाद: रूस के दबाव में पीछे हटा चीन

चीन के शियामेन में होने जा रही ब्रिक्स देशों की बैठक के मद्देनजर चीन पर डोकलाम विवाद पर नरम रवैया अख्तियार करने का तगड़ा दबाव बना। एक ओर, भारत ने राजनयिक स्तर की वार्ता जारी रखी। दूसरी ओर, अन्य देशों के राजनयिक चैनल भी खोले। आसियान, शंघाई सहयोग संगठन और सार्क सदस्य देशों की ओर से चीन पर दबाव बना।  रूस की भूमिका काफी अहम रही, जिसको अपनी ओबीओआर परियोजना में शामिल करने के लिए चीन शिद्दत से जुटा हुआ है। सिक्किम सेक्टर में चीनी अतिक्रमण को लेकर भारत ने

» Read more

डोकलाम पर विराम

यह अच्छी बात है कि भारत और चीन के बीच डोकलाम को लेकर चला आ रहा गतिरोध शांतिपूर्ण तरीके से दूर हो गया। सोमवार को दोनों देशों ने अपने-अपने सैनिकों को वहां से हटाने की घोषणा की, जहां वे एक-दूसरे के खिलाफ मध्य जून से जमे हुए थे। यह समाधान साफ तौर पर भारत के रुख की जीत है। भारत बराबर यही दोहराता रहा कि गतिरोध का हल राजनयिक तरीके से और बातचीत से निकाला जाए। लेकिन चीन इस पर अड़ा हुआ था कि पहले भारत अपने सैनिकों को अपनी

» Read more

पाकिस्तान मीडिया ने राम रहीम को कहा- सिख रहनुमा, हिंसा को बताया खालिस्तान की आजादी की लड़ाई

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बलात्कार के एक मामले में सोमवार को 10 साल जेल की सजा सुनाई गई। बीते शुक्रवार को अदालत ने डेरा प्रमुख को बलात्कार के इस मामले में दोषी कराया था, जिसके बाद उनके समर्थकों ने हिंसक प्रदर्शन किए थे। भारतीय मीडिया में करीब पिछले चार पांच दिनों से ये मामला सुर्खियों में है लेकिन पड़ोसी देश भी इस मुद्दे पर कम दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। पाकिस्तानी चैनल बोल इस पूरे मामले को अपने हिसाब से बढ़ा चढ़ा कर पेश कर

» Read more

नोर्थ कोरिया ने फिर दागी मिसाइल, इस बार नापी जापान की जमीन

उत्तर कोरिया ने मंगलवार को जापान के ऊपर से मिसाइल दागकर इलाके में तनाव बढ़ा दिया है। दरअसल उत्तर कोरिया ने मंगलवार को मिसाइल परीक्षण किया। यह मिसाइल जापान के होक्काइदो द्वीप के प्रशांत सागर में जा गिरी। जापान के चीफ कैबिनेट सेकेट्ररी योशीहिदे सुगा ने बताया कि उत्तर कोरिया के पश्चिमी तट से सुबह लगभग 5.58 बजे मिसाइल परीक्षण किया और मिसाइल ने होक्काइदो के केप एरिमो को सुबह लगभग 6.06 बजे पार किया। उत्तर कोरिया ने अपने आक्रामक रवैये से अमेरिका और उसके करीबी सहयोगी को स्पष्ट कर

» Read more

Ram Rahim Singh Case: बलात्‍कारी बाबा को 20 साल की जेल और 30 लाख का जुर्माना, हाई कोर्ट में करेगा अपील

Gurmeet Ram Rahim Singh Case: जैसे ही सजा सुनाई गई राम रहीम वहीं फर्श पर बैठ गए और रोने लगे। जेल के वार्डन ने राम रहीम को वहां से हटाया Gurmeet Ram Rahim Singh Rape Case LIVE: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने सोमवार को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को अपनी दो शिष्याओं के साथ दुष्कर्म करने और आपराधिक धमकी देने के अपराध में 20 साल कैद की सजा सुनाई है। राम रहीम को दो साध्वियों के साथ रेप के आरोप में 10-10 साल की

» Read more

हैंडसम दिखने की ख्वाहिश में इस राष्ट्रपति ने तीन महीने में खर्च कर डाले 19 लाख रुपये

महंगे शौक और फैशन फ्रांस की रोजाना की जिंदगी का शगल है। फ्रांस की राजधानी पेरिस फैशन और स्टाइल के लिए यूरोप ही नहीं दुनिया में प्रसिद्ध है। कुछ इसी नक्शे कदम पर चल रहे हैं फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों। जिन्होंने राष्ट्रपति बनने के मात्र 3 महीने बाद ही अपने फैशन पर 19 लाख रुपये खर्च कर दिये। खुद को  फ्रांस राष्ट्रपति चुनाव में उदार मध्यमार्गी बताने वाले राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों के निजी मेकअप आर्टिस्ट ने सरकार को 26 हजार यूरो (19 लाख रुपये) का बिल सौंपा है। फ्रांस की ली प्वाइंट मैगजीन

» Read more

पेट्रोल-डीजल के संकट का खतरा, अमेरिका में तूफान से बंद हो रहीं ऑयल र‍िफाइनरीज

अमेरिका में आए सदी के सबसे भयंकर तूफानों में से एक, हार्वे ने भारी तबाही मचा दी है। इस तूफान का असर केवल जनजीवन पर ही नहीं पड़ रहा बल्कि इससे अमेरिका का ऑयल प्रोडक्शन भी काफी प्रभावित हो रहा है। भारी बारिश और तूफान की वजह से अमेरिका के एनर्जी इंडस्ट्री का सबसे मुख्य हिस्सा माने जाने वाली कई ऑयल रिफाइनरियों को बंद किया जा रहा है। ऑयल प्रोडक्शन में आई गिरावट का प्रभाव ना केवल अमेरिका में बल्कि पूरे विश्व में पड़ता दिखाई दे रहा है। हार्वे तूफान

» Read more
1 101 102 103 104 105 107