थाईलैंड में भारत के एक योग गुरु पर 14 महिला पर्यटकों ने लगाया यौन शोषण और दुष्कर्म करने का आरोप

थाईलैंड में एक योग गुरु पर 14 महिला पर्यटकों ने यौन शोषण और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार (सात सितंबर) को गार्जियन में प्रकाशित रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ने कोह फांगन द्वीप स्थित अगम संस्था (तांत्रिक योग स्कूल) के योग कार्यक्रमों में वारदात को अंजाम दिया। पीड़िताओं का कहना है, “आध्यात्मिक पद्धति से उपचार करने के नाम पर हमारे साथ गलत काम किया गया।” इन महिलाओं ने इसके अलावा अगम संस्था द्वारा सेक्स रैकेट चलाने की आशंका भी जताई। रिपोर्ट्स की मानें तो अगम की स्थापना गुरु स्वामी

» Read more

पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने भारत को धमकी देते हुए भारत को ललकारा, कहा: बहे लहू का बदला लेंगे

पाकिस्तान के आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा ने भारत को ललकारा है। उन्होंने कहा है कि सरहद पर जो लहू बह रहा है और जो बह चुका है उसका बदला लेंगे। आर्मी चीफ ने गुरुवार (6 सितंबर, 2018) को पाकिस्तान के रक्षा दिवस पर डिफेंस डे सेरेमनी में यह बात कही है। अपने भाषण में उन्होंने 1965 और 1971 के युद्ध का भी जिक्र किया। हालांकि आर्मी चीफ खुद यह भूल गए कि भारत ने 6 सितंबर को ही पाकिस्तान को धूल चटाई थी। भारत के साथ 1965 के युद्ध

» Read more

भारत और अमेरिका के बीच अहम रक्षा करार पर लगी मुहर, भारतीय सेना को मिलेगी रक्षा प्रौद्योगिकियां

भारत और अमेरिका के बीच अहम रक्षा करार पर मुहर लगा दी गई है, जिसके तहत भारतीय सेना को अमेरिका से महत्त्वपूर्ण और एनक्रिप्टेड (कूट) रक्षा प्रौद्योगिकियां मिलेंगी। नई दिल्ली में गुरुवार को दोनों देशों की पहली ‘टू+टू’ वार्ता में इस आशय के रक्षा करार पर दस्तखत किए गए। इसके अलावा सीमापार आतंकवाद, परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत की सदस्यता और अमेरिकी एच-1बी वीजा नियमों में ढील देने के मुद्दों पर बातचीत की गई। एक अहम राय दोनों देशों के विदेश और रक्षा मंत्रियों के बीच हॉटलाइन स्थापित करने

» Read more

दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी परमाणु महाशक्ति बनने की राह पर पाकिस्तान!

पाकिस्तान के परमाणु हथियारों पर नजर रखने वाले लेखकों के एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में इस समय 140 से 150 परमाणु हथियार है और अगर वर्तमान स्थिति जारी रहती है तो उम्मीद है कि 2025 तक यह बढ़ कर 220 से 250 हो जाएगी। अमेरिका के रक्षा खुफिया एजेंसी ने 1999 में अनुमान लगाया था कि 2020 में पाकिस्तान के पास 60 से 80 परमाणु हथियार होगा जो इससे 60 से 80 अधिक होकर इस समय अनुमान के मुताबिक 140 से 150 के बीच है। ‘पाकिस्तान परमाणु बल

» Read more

पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में फिर अलापा कश्मीर का राग, भारत ने किया पलटवार

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान द्वारा कश्मीर मुद्दा उठाये जाने के बाद कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए भारत ने कहा कि दशकों से पाकिस्तान का ध्यान राष्ट्र नीति के तौर पर ‘‘आतंकवाद के स्पष्ट इस्तेमाल’’ के जरिए भारत की क्षेत्रीय अखंडता को कमजोर करने पर रहा है। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की राजदूत मलीहा लोधी ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में शांति की संस्कृति पर उच्च स्तरीय फोरम को संबोधित करते हुए एक बार फिर कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कहा, ‘‘विदेशी कब्जे और आत्म निर्णय के अधिकार समेत मौलिक अधिकार

» Read more

6.7 की तीव्रता वाले भूकंप से दहला जापान, अबतक आठ लोगों की मौत और दर्जनों लापता

जापान के होकायिदो द्वीप में गुरुवार (6 सितंबर, 2018) तड़के आए भूकंप में अब तक आठ लोगों की मौत हो गई है और कई घर ढह गए हैं तथा भूस्खलन की वजह से दर्जनों लोग लापता हैं। इस सप्ताह के शुरुआत में आए तूफान और उसके बाद अब आए भूकंप की वजह से इस क्षेत्र के लोग प्रभावित हुए हैं। कम आबादी वाले ग्रामीण इलाकों में बड़े पैमाने पर भूस्खलन की घटना हुई है। प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण में पाया गया कि पहाड़ों के बीच स्थित दर्जनों घरों को

» Read more

पाकिस्‍तान: राष्‍ट्रपति आरिफ अल्‍वी की जीवनी से खुले राज, उनके पिता का नेहरू से है पुराना नाता

नए प्रधानमंत्री के बाद पाकिस्तान को नया राष्ट्रपति भी मिल गया है। पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के नेता डॉ. आरिफ अल्वी पाकिस्तान के नए राष्ट्रपति चुने गए हैं। बता दें कि डॉ. आरिफ अल्वी का भारत के साथ भी विशेष नाता रहा है। दरअसल डॉ.आरिफ अल्वी के पिता डॉ. हबीब उर रहमान अल्वी एक डेंटिस्ट थे। पीटीआई की वेबसाइट पर मौजूद डॉ. आरिफ अल्वी की जीवनी के मुताबिक उनके पिता डॉ. हबीब उर रहमान अल्वी भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु के निजी डेंटिस्ट रहे थे। इतना ही

» Read more

अफगानिस्तान में सक्रिय आतंकवादी गुट हक्कानी नेटवर्क के संस्थापक जलालुद्दीन हक्कानी की लंबी बीमारी के बाद मौत

अफगानिस्तान में सक्रिय आतंकवादी गुट हक्कानी नेटवर्क के संस्थापक जलालुद्दीन हक्कानी की लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई। अफगान तालिबान ने इसकी घोषणा की। बीबीसी के मुताबिक अफगानिस्तान में जलालुद्दीन हक्कानी एक बड़ा आतंकी नाम था और उसके तालिबान और अलकायदा से करीबी रिश्ते थे। अफगान तालिबान ने जारी बयान में कहा, “उन्होंने अल्लाह के धर्म के लिए युवा अवस्था के दौरान काफी कठिनाइयों का सामना किया और उन्हें अपने स्वास्थ्य को लेकर बाद के सालों में लंबी बीमारी को सहन करना पड़ा।” इस बयान में हक्कानी की मौत

» Read more

जापान को चीन और रूस की बढ़ती सैन्य गतिविधि से खतरा, रक्षा मंत्री बोले- कोरिया भी दे रहा चुनौती

जापान के रक्षा प्रमुख ने सोमवार को आगाह किया कि चीन तथा रूस की बढ़ती सैन्य गतिविधि और उत्तर कोरिया की ओर से मिल रही चुनौतियों के कारण देश सुरक्षा खतरे का सामना कर रहा है। रक्षा मंत्री इत्सुनोरी ओनोदेरा ने कहा कि चीन ने पिछले साल एकतरफा तरीके से अपनी सैन्य गतिविधियां बढ़ाई हैं जिसमें जापान के आसापास नए विमान संचालन अभियान चलाना तथा विवादित पूर्वी तटीय द्वीप समूह के समीप परमाणु पनडुब्बी संचालन शामिल हैं। ओनोदेरा ने जापान की सेल्फ डिफेंस फोर्सेज के शीर्ष अधिकारियों की वार्षिक सभा

» Read more

ब्राजील के राष्ट्रीय संग्रहालय में भीषण आग लग जाने से रखी सारी बहुमूल्य संग्रह जलकर खाक

ब्राजील के रियो डी जनेरियो में राष्ट्रीय संग्रहालय में भीषण आग लग गई। यह देश का सबसे पुराना वैज्ञानिक संस्थान है। बीबीसी ने सोमवार को बताया कि दमकलकर्मी इमारत में लगी आग को बुझाने में लगे हुए थे, जिसमें दो करोड़ से ज्यादा कीमती चीजें रखी हुई हैं। ब्राजील के राष्ट्रपति मिशेल टेमेर ने ट्वीट कर कहा, “यह ब्राजीलियाई लोगों के लिए दुखद दिन है और हमारे इतिहास का मूल्य इमारत को पहुंचे नुकसान से नहीं आंका जा सकता। अभी तक पता नहीं चल पाया है कि रविवार को लगी आग

» Read more

मालदीव में सरकारी आयोजन में हुआ भारतीय राजदूत का अपमान, भारत ने दर्ज कराई कड़ी आपत्ति

मालदीव में एक सरकारी आयोजन के दौरान भारतीय राजदूत का अपमान किए जाने पर भारत सरकार ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। भारतीय राजदूत के साथ बांग्लादेश के राजदूत भी इस आयोजन में शामिल नहीं हुए। मौका था चीन की मदद से मालदीव में बने एक पुल के उद्घाटन का, जहां समारोह स्थल के काफी दूर पहले ही भारतीय राजदूत को रोक दिया गया। यह देख भारतीय राजदूत वापस हो लिए। भारतीय, बांग्लादेशी और श्रीलंकाई राजदूतों को मालदीव के राष्ट्रपति के सुरक्षा दस्ते ने रोका। विदेश मंत्रालय ने मालदीव के

» Read more

भीषण भूकंप के तीन साल बाद पहली दफा जन्माष्टमी पर खुला नेपाल का ये प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर

नेपाल में 2015 में भीषण भूकंप के तीन साल बाद पहली दफा भगवान कृष्ण के प्रसिद्ध मंदिर को रविवार को लोगों के लिए फिर से खोल दिया गया। यह मंदिर भारतीय शिखर शैली में निर्मित है। नेपाल में 25 अप्रैल 2015 को 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें 8,700 लोग मारे गये थे और घरों एवं घाटी में फैले सांस्कृतिक विरासत स्थलों को काफी नुकसान पहुंचा था। रविवार की तड़के काठमांडो के ललितपुर नगर निकाय में स्थित भगवान कृष्ण के 17वीं शताब्दी के मंदिर में दर्शन के लिए हजारों

» Read more

पाकिस्तानी सेना ने सफाईकर्मियों के लिए सिर्फ अल्‍पसंख्‍यकों से मांगे आवेदन, अल्‍पसंख्‍यकों का भड़का गुस्‍सा

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के साथ भेदभाव की खबरें आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। अब एक बार फिर ऐसी ही एक खबर आयी है, जिसने पाकिस्तान के अल्पसंख्यक समुदाय के साथ-साथ आम लोगों को भी नाराज कर दिया है। दरअसल पाकिस्तानी सेना के रेंजर्स (सिंध प्रांत) ने भर्ती के लिए एक बड़े अखबार में विज्ञापन दिया है। इस विज्ञापन के अनुसार, पाकिस्तानी रेंजर्स में साफ-सफाई जैसे कामों के लिए विज्ञापन में खास तौर पर “Non Muslim Only” की कंडीशन दी गई है। इस नॉन मुस्लिम कंडीशन पर

» Read more

अमेरिका ने इमरान खान सरकार को दिया झटका, सेना ने रोकी 21 अरब रुपये की मदद

अमेरिकी सेना का कहना है कि वह पाकिस्तान को दी जाने वाली 30 करोड़ डॉलर की आर्थिक मदद रद्द कर रहा है। अमेरिका का कहना है कि पाकिस्तान आतंकवादी गुटों के खिलाफ कार्रवाई करने में असफल रहा है इसलिए आर्थिक मदद रद्द की जा रही है। बीबीसी के मुताबिक, पेंटागन के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल कोनी फॉकनर ने शनिवार को कहा कि अमेरिकी सेना का उद्देश्य इस धनराशि का उपयोग आवश्यक प्राथमिकताओं पर करेगा। फॉकनर ने कहा, “हम लगातार पाकिस्तान पर सभी आतंकवादी गुटों के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव बनाते

» Read more

हवाईअड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान और उसमें लग गयी आग, एक की मौत और 18 घायल

रूस के सोची हवाईअड्डे पर उतरते समय एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इसमें आग लग गयी. हादसे के वक्त बचाव अभियान में लगे एक कर्मचारी की मौत हो गयी और 18 लोग घायल हो गए. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि तड़के तीन बजे हुई इस घटना में 18 लोग घायल हो गए. मॉस्को से आ रहे उटएयर संचालित बोइंग 737 में 164 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे. यह विमान रनवे से आगे बढ़कर नदी के किनारे तक चला गया और इसमें आग लग गयी. मीडीया

» Read more
1 23 24 25 26 27 115