चीन: कानून में हो रहा बदलाव, राष्ट्रगान का अपमान करने पर अब तीन साल की कैद!

चीन की शीर्ष विधानपालिका राष्ट्रगान का अनादर करने वालों को मौजूदा 15 दिन कारावास के बजाए तीन साल कारावास तक की सजा दिए जाने पर विचार कर रही है। आधिकारिक मीडिया ने मंगलवार को बताया कि चीन की संसद ने देश के राष्ट्रगान ‘मार्च आॅफ द वॉलंटियर्स’ का अनादर करने पर 15 दिन कारावास की सजा देने संबंधी एक कानून पारित किया था। नेशनल पीपल्स कांग्रेस (एनपीसी) स्टैडिंग कमेटी के सोमवार को शुरू हुए द्विमासिक सत्र में सांसदों के विचार विमर्श के लिए एक मसौदा संशोधन पेश किया गया। शिंहुआ

» Read more

क्या अमेरिका के फेडरल रिजर्व बैंक के प्रमुख बने सकते हैं रघुराम राजन?

रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन अमेरिका के केंद्रीय बैंक की अगुवाई के लिए एक उपयुक्त उम्मीदवार हो सकते हैं। वैश्विक वित्तीय पत्रिका बैरोन्स ने यह कहा है। ऐसी संभावना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फेडरल रिजर्व के नए प्रमुख के नाम की घोषणा जल्द करेंगे। मौजूदा प्रमुख जेनेट येले का कार्यकाल अगले वर्ष की शुरूआत में समाप्त हो रहा है। पत्रिका बैरोन्स में छपे एक आलेख में लिखा है, ‘अगर खेल टीमें दुनियाभर से बेहतर प्रतिभाओं को शामिल कर सकतीं हैं तो फिर केंद्रीय बैंक में ऐसा

» Read more

एक करोड़ से अधिक लोगों को सीरिया में है सहायता की जरूरत: संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता प्रमुख ने कहा है कि सीरिया में एक करोड़ 30 लाख से ज्यादा लोगों को अभी भी मानवीय सहायता की आवश्यकता है और इनमें से लगभग आधे लोग, जो घर बार छोड़ कर भाग चुके हैं और भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य मूलभूत आवश्यकताओं से वंचित हैं, उन्हें इन सहायताओं की बेहद आवश्यकता है। मार्क लोकोक ने सुरक्षा परिषद को बताया कि देश के भीतर ही लंबे समय से विस्थापित चल रहे सीरियाई लोग की संख्या 63 लाख से घटकर 61 लााख रह गई है।

» Read more

वर्ल्ड बैंक की रैंकिंग में 30 स्थान ऊपर चढ़ा भारत

विश्वबैंक की कारोबार सुगमता रिपोर्ट में भारत की रैंकिंग में अच्छा-खासा सुधार आया है। देश की रैंकिंग 30 पायदान सुधरकर 100वें स्थान पर पहुंच गयी। इसका कारण कराधान में सुधार, लाइसेंस, निवेशक संरक्षण और दिवाला मामलों के समाधान के लिये उठाया गया कदम है। नरेंद्र मोदी सरकार के लिए ये एक अच्छी खबर है। विश्वबैंक की इस रिपोर्ट से नरेंद्र मोदी सरकार के तरकश में नये तीर आ गये हैं। यह रिपोर्ट ऐसे समय आयी है जब मोदी सरकार जीएसटी और नोटबंदी के बाद अर्थव्यवस्था में आयी नरमी को लेकर

» Read more

इटली में भारतीय स्टूडेंट्स पर हमला, ऐक्शन में सुषमा स्वराज

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को तुरंत एक्शन लेने के लिए जाना जाता है। विदेश में रह रहे भारतीयों की मदद के लिए सुषमा हमेशा ही आगे आती हैं। एक बार फिर विदेश मंत्री ने ट्वीट करते हुए इटली में जिन भारतीय स्टूडेंट्स पर हमला हुआ, उनकी मदद करने का आश्वासन दिया है। इटली के मिलान में भारतीय दूतावास की तरफ से ट्वीट कर भारतीय स्टूडेंट्स पर हुए हमले की जानकारी दी गई थी, जिसे सुषमा स्वराज ने रिट्वीट करते हुए बताया कि वह खुद स्थिति पर नजर रखें हुए हैं।

» Read more

हजार किलोमीटर लंबी सुरंग बनाकर ब्रह्मपुत्र नदी की धारा मोड़ने की फिराक में चीन

चीन के इंजीनियर ऐसी तकनीकों का परीक्षण कर रहे हैं जिनका इस्तेमाल ब्रह्मपुत्र नदी के जलप्रवाह को अरुणाचल प्रदेश की सीमा से लगे तिब्बत से शिनजियांग की तरफ मोड़ने के लिए 1,000 किलोमीटर लंबी सुरंग बनाने में किया जा सकता है। हांगकांग के अखबार ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ ने खबर दी है कि इस कदम से शिनजियांग के कैलीफोर्निया में तब्दील होने की उम्मीद है। इस कदम से पर्यावरणविदों में चिंता पैदा हो गई है, क्योंकि इसका हिमालयी क्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। यह प्रस्तावित सुरंग चीन के

» Read more

भारत-इटली के बीच 6 महत्वपूर्ण समझौते, आतंकवाद और सायबर सुरक्षा पर बनी सहमति

इटली के प्रधानमंत्री पाओलो गेंतिलोनी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। उसके बाद दोनों देशों के पीएम के शिष्टामंड के बीच बातचीत हुई। इसमें 12 भारतीय और 19 इटेलियन बिजनेस लीडर्स के साथ भी आर्थिक और निवेश सहयोग को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। इटली के पीएम पाओलो गेंतिलोनी ने हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और होटल ताज पैलेस में विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज से मुलाकात भी की। इससे पहले पाओलो गेंतिलोनी को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। वहीं दूसरी तरफ

» Read more

जर्मन अर्थशास्त्री का दावा-अमेरिका के इशारे पर भारत में हुई नोटबंदी!

भारत में हुई नोटबंदी अमेरिका के इशारे पर हुई थी। यह कैश पर कड़े हमले जैसा फैसला था। भारत से पहले अमेरिका में भी कुछ ऐसा ही हुआ था। ऐसा दावा है जर्मनी के अर्थशास्त्री नॉर्बटर् हेरिंग का। इक्नॉमिक्स में पी.एचडी कर चुके हेरिंग पेशे से आर्थिक पत्रकार हैं। उन्होंने ये जानकारियां नोटबंदी से जुड़े अपने एक लेख में दी हैं। जीरोहेज डॉट कॉम (zerohedge.com) जॉर्ज्स वॉशिंग्टन के ब्लॉग में लिखते हैं, ”भारतीयों पर यह हमला होने से चार हफ्ते पहले यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी ऑफ इंटरनेशनल डेवलेपमेंट (यूएसएआईडी) ने ‘कैटलिस्टः

» Read more

मोदी ने कहा- रसोई में सौर ऊर्जा का इस्तेमाल बढ़ाने के उपाय निकालें स्टार्टअप, मिलेंगे गरीब महिलाओं की दुआएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टार्टअप इकाइयों को सलाह दी है कि वे रसोई के लिए स्वच्छ ऊर्जा के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने के लिए सौर ऊर्जा बाजार में संभावनाएं तलाशें। उन्होंने इसे एक विशाल बाजार बताते हुए कहा कि इससे उन्हें गरीब महिलाओं की दुआएं भी हासिल होंगी। मोदी ने आज यहां एक कार्यक्रम ‘दशामह सौंदर्य लहरी प्रयाणोत्सव महासमर्पणे’ में कहा कि पिछले 35 साल में सरकारों ने नवीकरणीय ऊर्जा के विकास पर कुल मिलाकर 4000 करोड़ रुपये खर्च किये जबकि उनकी सरकार ने आने के बाद इस मद पर

» Read more

चीनी राष्‍ट्रपति की नई चाल, तिब्‍बती चरवाहों से कहा- भारत की सीमा पर बस्‍ती बसाएं

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने तिब्बत में रह रहे चरवाहों से अपनी बस्ती भारत-चीन सीमा के पास बसाने और चीनी क्षेत्र की सुरक्षा करने को कहा है। दरअसल, तिब्बत के लुन्झे स्थित एक परिवार की दो बेटियों ने शी जिनपिंग को पत्र लिखकर अपने कस्बे की आपबीती बताई थी, जिसके जवाब में शी ने उन्हें भारत-चीन सीमा क्षेत्र के पास बसेरा डालने को कहा। दक्षिण-पश्चिम चीन के तिब्बत में स्थित लुन्झे भारत के अरुणाचल प्रदेश के पास है, जिस पर चीन अपना दावा करता है और इसे दक्षिणी तिब्बत

» Read more

सोमालिया: होटल के बाहर आत्‍मघाती हमले में 25 की मौत, 30 घायल

सोमालिया की राजधानी मोगादिशू के एक लोकप्रिय होटल के बाहर हुए आत्मघाती हमले में 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह हमला रविवार को शुरू होने वाली मंत्रिमंडल की उच्चस्तरीय बैठक से पहले नासाहाब्लोड 2 होटल के बाहर शनिवार रात को हुआ। पुलिस के मुताबिक, सुरक्षाबलों और हमलावरों के बीच जारी गोलीबारी के बीच होटल से सरकार के एक मंत्री सहित 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसी स्थान पर पहले हमले के बाद दूसरा विस्फोट हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों

» Read more

सीनियर बुश पर पांचवी बार लगा यौन शोषण का आरोप, महिला बोली-जबरदस्ती पीछे से पकड़ लिया था

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश पर पांचवी बार महिलाओं के यौन शोषण का आरोप लगा है। उनके खिलाफ ताजा इल्जाम मेने सीनेट की पूर्व उम्मीदवार अमांडा स्टेपल्स ने लगाया है। 93 साल के पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ 4 अन्य महिलाओं ने इसी तरह के आरोप लगाए थे, जिसका उनके प्रवक्ता ने बचाव करते हुए कहा था कि सीनियर बुश ने इसके लिए माफी मांगी है और कहा है कि जो उन्होंने किया, उसके पीछे गलत इरादा नहीं था। द हिल की रिपोर्ट के मुताबिक स्टेपल्स ने एक इंस्टाग्राम

» Read more

कैटेलोनिया सरकार को स्‍पेन ने अपने हाथ में लिया, स्‍वतंत्रता घोषित करते ही आया संकट

स्पेन ने कैटेलोनिया का सीधा नियंत्रण अपने हाथों में ले लिया है और रात में आधिकारिक गजट में विशेष उपायों को ऑनलाइन प्रकाशित कर क्षेत्र की अलगाववादी सरकार को बर्खास्त कर दिया है। कैटेलोनिया के अलगाववादी सांसदों ने शुक्रवार को स्वतंत्रता की अधिघोषणा पारित की थी जिसके बाद स्पेन सरकार ने शनिवार को यह कदम उठाया है। प्रधानमंत्री मारियानो राजोय ने क्षेत्रीय संसद को भंग कर दिया है और 21 दिसंबर को नए क्षेत्रीय चुनाव का आह्ववाहन किया है। कैटेलोनियाई राष्ट्रपति कार्ल्स पुइग्डेमोंट की जगह अब पूर्वोत्तर क्षेत्र में राजोय शीर्ष निर्णयकर्ता बन

» Read more

आजादी के बाद काट दी गई थीं लाइनें, फिर शुरू होगा भारत-बांग्लादेश रेल रूट

बांग्लादेश के रेल मंत्री मुजीबुल हक ने कहा है कि भारत के साथ 12 स्थानों पर रेल लाइनों को फिर से जोड़ने की पहल शुरू कर दी गई है। रेल लाइन 1947 में देश के बंटवारे के बाद कट गई थी। उन्होंने शुक्रवार शाम संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम उन सभी रेल लाइनों को फिर से जोड़ना चाहते हैं जो भारत के बंटवारे से पहले मौजूद थीं। अभी भारत और बांग्लादेश के बीच 12 स्थानों पर रेल लाइन को बहाल करने की पहल की जा रही है। इस संबंध में दोनों

» Read more

नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, बस नदी में गिरने से 31 की मौत

नेपाल के धादिड़ जिले में शनिवार को यात्रियों से खचाखच भरी एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर जाने के कारण कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक भारतीय महिला शामिल है। धादिड़ के पुलिस अधीक्षक ध्रुब राज राउत ने बताया कि काठमांडो से करीब 70 किलोमीटर पश्चिम में घाटबेसी मोड पर बस सुबह करीब पांच बजे दुर्घटनाग्रस्त होकर त्रिशुली नदी में जा गिरी। नेपाल सेना के जवानों सहित सुरक्षा बलों और सशस्त्र बलों के जवानों ने पृथ्वी राजमार्ग से लगे दुघर्टनास्थल से नदी

» Read more
1 … 82 83 84 85 86 … 115