काबुल की शिया मस्जिद में आत्मघाती हमला, 30 लोगों की मौत

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल की एक शिया मस्जिद में शुक्रवार हुए आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 45 अन्य घायल हो गए। गृह मंत्रालय के अधिकारी मेजर जनरल अलीमस्त मोमंद ने बताया कि हमलावर पैदल आया था और उसने जामा मस्जिद में खुद को उड़ा दिया। यह मस्जिद दश्ती बार्च इलाके में है। इस्तेकलाल अस्पताल के प्रमुख मोहम्मद साबिर नसीब ने कहा कि दो शवों को अस्पताल में लाया गया है। किसी संगठन ने फिलहाल इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।  

» Read more

चंद्रमा पर मिली 50 किमी लंबी गुफा, बन सकती है चांद पर जाने वाले एस्ट्रोनॉट का सुरक्षित आसरा

जापान के वैज्ञानिकों को चंद्रमा पर एक बहुत बडी़ गुफा का पता चला है। गुरुवार (19 अक्टूबर) को वैज्ञानिकों ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस गुफा में चंद्रमा पर जाने वाले एस्ट्रोनॉट रह सकते हैं जिससे वो खतरनाक विकिरण और तापमान में अप्रत्यातिस बदलाव से बच सकें। जापान के एईएईएनई लूनर आर्बिटर से मिले आंकड़ों के अनुसार चंद्रमा पर मौजूद ये गुफा 3.5 अरब साल पहले भूगर्भ के अंदर हुई हलचल के वजह से बनी होगी। इस गुफा की लम्बाई 50 किलोमीटर और चौड़ाई 100 मीटर है। वैज्ञानिकों

» Read more

पाकिस्तान: भ्रष्टाचार मामले में पूर्व पीएम नवाज शरीफ, बेटी मरीयम और दामद पर आरोप तय

पाकिस्तान की एक भ्रष्टाचार निरोधक अदालत ने राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) द्वारा दायर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, उनकी बेटी और दामाद के खिलाफ आरोप तय किए हैं। डॉन की एक रिपोर्ट के अनुसार इस्लामाबाद में जवाबदेही अदालत ने लंदन में संपत्तियों से जुड़े मामले में 67 वर्षीय शरीफ, उनकी बेटी मरियम नवाज और उनके पति सेवानिवृत्त कैप्टन मोहम्मद सफदर को अभ्यारोपित किया। हालांकि शरीफ और बचाव पक्ष के मुख्य वकील ख्वाजा हेरिस दोनों देश से बाहर है। सभी तीनों आरोपी खुद के निर्दोष होने का

» Read more

भारत यात्रा से पहले बेटी इवांका ने पिता डोनाल्ड ट्रंप के साथ मनाई दिवाली, फिर ने दी बधाई

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने पहले पिता के साथ व्हाइट हाउस में दिवाली मनाई और उसके बाद उन्होंने टि्वटर के जरिए दिवाली की बधाई दी। इवांका ट्रंप ने ट्वीट के जरिये लोगों को शुभकामनाएं दी और कहा कि वह अगले महीने वैश्विक उद्यमिता सम्मेलन (जेईएस 2017) में हिस्सा लेने के लिए भारत जाने को लेकर आशान्वित हैं। बधाई देते हुए इवांका ने लिखा है, ‘पूरी दुनिया के सभी हिन्दुओं, सिखों और जैनों को दिवाली की शुभकामनाएं। सभी को साल मुबारक। जीईएस 2017 के संबंध में

» Read more

कंधार के सैनिक अड्डे पर आत्मघाती हमला, कम से कम 43 सैनिकों की मौत, 9 घायल

अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में सैनिक अड्डे पर आत्मघाती हमले में कम से कम 43 सैनिकों के मारे जाने की खबर है। हमले में 9 सैनिक भी घायल बताए जा रहे हैं। मामले में स्थानीय सांसद खालिद पश्तून ने बताया कि मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। वहीं अफगान सुरक्षा के एक अधिकारी ने मामले में ज्यादा जानकारी देने से ये कहते हुए इंकार कर दिया कि उन्हें इसकी अनुमति नहीं है। हालांकि स्थानीय मीडिया के अनुसार हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन तालिबान ने ली है। टोलो न्यूज

» Read more

अमेरिका की विदेश नीति में बड़ा बदलाव: डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से निपटने के लिए मांगा भारत का साथ

अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने कहा है कि अमेरिका अनिश्चितता और चिंता के इस दौर में विश्व मंच पर भारत का भरोसेमंद साझेदार है। इसी के साथ उन्होंने इस क्षेत्र में चीन के भड़काऊ कृत्यों के बीच अमेरिका के भारत के साथ खड़ा होने का मजबूत संकेत दिया है। टिलरसन ने एक महत्वपूर्ण भारत नीति भाषण में चीन के उदय का उल्लेख किया और कहा कि उसके आचरण और कृत्य से सिद्धांतों पर आधारित अंतरराष्ट्रीय सीमा के लिए चुनौती पैदा हो रही है। यह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन का

» Read more

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यात्रा प्रतिबंध के नए चरण पर भी कोर्ट की रोक

अमेरिका के एक संघीय न्यायाधीश ने वाइट हाउस को आब्रजन पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विवादित शासकीय आदेश के अन्य चरण को लागू करने से रोक दिया है। इसके लागू होने से कुछ घंटे पहले ही यह फैसला आया है। हवाई में अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज डेरिक वॉटसन का यह फैसला अमेरिका में कुछ देशों के लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने के ट्रंप के प्रयासों के लिए झटका है। वाइट हाउस ने ऐसा संकेत दिया है कि वह इस फैसले के खिलाफ अपील करेगा। वॉटसन ने कहा कि यात्रा प्रतिबंध

» Read more

#me too पर दुनिया भर में छलका दर्द, पाकिस्तानी पत्रकार ने बताया-सीने और कूल्हे का सात बार माप लेते थे दर्जी

मी टू (#meetoo) मुहिम के तहत लोग अभी भी सेक्सुअल असॉल्ट से जुड़े कड़वे अनुभव साझा कर रहे हैं। बुधवार को न केवल महिलाओं ने, बल्कि पुरुषों ने भी इस मुहिम के तहत अपनी आपबीती साझा कीं। अमेरिका से लेकर पाकिस्तान तक के लोगों ने सोशल मीडिया पर वे बातें साझा कीं, जो वे सालों से मन में दबाए बैठे थे। कोई नौ साल की उम्र में सेक्सुअल असॉल्ट का शिकार हुआ था, तो जवानी के दिनों में किसी के पुट्ठे को बूढ़े शख्स ने बुरी नीयत से छुआ था।

» Read more

11 दिन से लापता भारतीय बच्ची को ढूंढने के लिए अमेरिका कर रहा है ड्रोन का इस्तेमाल

अमेरिका में रहस्यमयी परिस्थितियों में 11 दिन पहले लापता हुई तीन वर्षीय भारतीय बालिका की तलाश में टेक्सास के रिचर्डसन में पुलिस ड्रोनों का इस्तेमाल कर रही है। दूध नहीं पीने पर लड़की के पिता ने उसे घर के बाहर गली में छोड़ा था, जिसके बाद वह लापता हो गई थी। शेरीन मैथ्यूज गत सात अक्टूबर को लापता हो गई थी, जिसके बाद उसके पिता वास्ले मैथ्यूज ने पुलिस को बताया कि दूध नहीं पीने पर सजा के रूप में बालिका को वह देर रात तीन बजे घर के बाहर

» Read more

ओडिशा में पटाखा बनाते वक्त जबरदस्त धमाका, 8 लोगों की मौत, 20 घायल

ओडिशा के बालासोर जिले के बहाबलपुर में पटाखे बनाते वक्त धमाका होने से 8 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। मामले में ज्यादा जानकारी का इंतजार है।

» Read more

एक साल में इतनी गिर गई डोनाल्‍ड ट्रंप की संपत्ति, हैं पहले अमेरिकी अरबपति राष्‍ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की संपति में भारी गिरावट दर्ज की गई है। ऐसा अमेरिका समेत दुनिया भर में प्रॉपर्टी की कीमतों में मंदी की वजह से हुआ है। डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के जाने-माने बिल्डर होने के अलावा अमेरिका के पहले अरबपति राष्ट्रपति हैं। अंतरराष्ट्रीय पत्रिका फोर्ब्स द्वारा जारी की गई रईस अमेरिकियों की सूची में 248वें नंबर पर हैं। उनकी संपत्ति 3.1 बिलियन डॉलर (201 अरब रुपये लगभग) है। इससे पिछले साल फोर्ब्स की लिस्ट में वह अमीर अमेरिकियों की लिस्ट में 156वें नंबर पर थे। तब उनकी

» Read more

आतंकवाद: अमेरिका की अपील- पाकिस्तान पर नजर रखने में मदद करे भारत

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हैली ने कहा कि भारत, पाकिस्तान पर नजर रखने और यह सुनिश्चित करने में अमेरिका की मदद कर सकता है कि आतंकवादियों को पनाहगाह मुहैया कराने के लिए इस्लामाबाद को जवाबदेह ठहराया जाए। अफगानिस्तान और दक्षिण एशिया में आतंकवाद से लड़ने के लिए ट्रंप द्वारा हाल ही में घोषित की गई नई रणनीति का जिक्र करते हुए हैली ने कहा कि इस रणनीति की अहम बातों में से एक भारत के साथ अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी विकसित करना है। उन्होंने कहा, ‘‘अफगानिस्तान और

» Read more

पाकिस्तान: बलूचिस्तान के क्वेटा में बम धमाका, सात पुलिस कर्मियों की मौत और 22 घायल

पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिमी शहर क्वेटा में पुलिस के एक ट्रक को निशाना बनाकर किए गए बम विस्फोट में कम से कम सात पुलिसकर्मी मारे गए और 22 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी है। ‘डॉन न्यूज’ की खबर में बताया गया है कि पुलिस का एक वाहन 35 पुलिसर्किमयों को लेकर क्वेटा सिब्बी रोड पर सरियाब मिल इलाके से गुजर रहा था। शुरुआती खबरों के अनुसार, सुरक्षा सूत्रों ने उसी दौरान सड़क के किनारे बम विस्फोट होने का दावा किया। क्वेटा के सरकारी अस्पताल के प्रवक्ता

» Read more

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के ऑफिस में धूमधाम से मनाई गई दिवाली, देखें वीडियो

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में अपनी पहली दिवाली मनाते हुए देश में विज्ञान, दवाओं, कारोबार और शिक्षा के क्षेत्र में भारतीय अमेरिकियों के असाधारण योगदान को सराहा। दिवाली आयोजन में ट्रंप के साथ संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली, सेंटर्स फॉर मेडिकेयर एंड मेडिकैड सर्विसेज की प्रशासक सीमा वर्मा, यूएस फेडरल कम्युनिकेशन्स कमीशन के अध्यक्ष अजीत पई और मुख्य उप प्रेस सचिव राज शाह ने हिस्सा लिया। ट्रंप ने ओवल कार्यालय में दिवाली मनाए जाने का वीडियो साझा करते हुए फेसबुक पर एक पोस्ट

» Read more

अफगान बलों पर आत्मघाती हमले, 47 लोगों की मौत

अफगानिस्तान में सरकारी बलों को निशाना बनाकर किए गए दो आत्मघाती विस्फोटों और गोलीबारी में 47 लोग मारे गए जबकि 200 से अधिक लोग घायल हो गए। इस देश में मुश्किल स्थिति से गुजर रहे सुरक्षाबलों पर यह ताजा भीषण हमला है। तालिबान ने इन घातक हमलों की जिम्मेदारी ली है। दक्षिणपूर्वी अफगान शहर गारदेज में मंगलवार को पुलिस पर हुए हमले के बाद अस्पतालों में लोग अपने प्रियजन की खैरियत जानने के लिए आतुर दिखे। इस बीच अस्पताल के अधिकारियों ने घायलों के वास्ते रक्तदान का आह्वान किया है।

» Read more
1 85 86 87 88 89 115