कुलभूषण जाधव केस: अंतरराष्ट्रीय अदालत के लिए दलीलें तैयार कर रहा है पाक

पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की मौत की सजा के खिलाफ भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय अदालत (आइसीजे) में दी गई दलीलों के जवाब में पाकिस्तान ने अपनी याचिका दायर करने की तैयारी शुरू कर दी है।  भारतीय नौसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी जाधव को पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने मार्च 2016 में बलूचिस्तान से पकड़ा था। एक सैन्य अदालत में उसके खिलाफ मुकदमा चलाया गया था। इस अदालत ने उसे जासूसी और विध्वंसक गतिविधियों के आरोप में मौत की सजा सुनाई थी। आइसीजे ने पाकिस्तान से कहा था

» Read more

लंदन: फुटपाथ पर कार से हमला, कई लोग घायल, अलर्ट जारी

लंदन से आ रही खबरों के मुताबिक वहां पर एक शख्स ने फुटपाथ पर चल रहे लोगों पर कार चढ़ा दी है। इस हमले में कई लोग घायल हो गये हैं। ये घटना लंदन के मशहूर नैचुरल हिस्ट्री म्यूजियम के पास की है। समाचार एजेंसी रायटर के मुताबिक लंदन पुलिस ने कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। म्यूजियम प्रशासन ने एक ट्वीट में कहा है कि म्यूजियम के बाहर एक गंभीर घटना के बाद पुलिस के साथ मिलकर वो काम कर रहे है। नैचुरल म्यूजियम के एक प्रवक्ता ने कहा

» Read more

नोटबंदी का विरोध करने वाले पूर्व RBI गवर्नर रघुराम राजन को मिल सकता है अर्थशास्त्र का नोबेल

रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को इस साल का अर्थशास्त्र नोबेल पुरस्कार मिल सकता है। रघुराम राजन का नाम क्लैरीवेट एनालायटिक्स नाम की संस्था ने नोबेले विजेता के संभावित लोगों की सूची में रघुराम राजन का नाम रखा है। नोबेल पुरस्कार की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा सोमवार (9 अक्टूबर) को स्टॉकहोम में की जाएगी। क्लैरीवेट एनालायटिक्स पहले थॉमसन रायटर से जुड़ी एक संस्था थी। ये संस्था ऐकैडेमिक और साइंटिफिक रिसर्च करती है। नोबेल पुरस्कार की औपचारिक घोषणा से पहले संभावितों के नाम

» Read more

आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को मिल सकता है नोबेल, संभावितों की लिस्ट में शामिल

सोमवार को अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा होनी है। आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन भी नोबेल पुरस्कार पाने वाले संभावितों की लिस्ट में शामिल हैं। क्लैरिवेट ऐनालिटिक्स ने नोबेल पुरस्कार के संभावित विजेताओं की एक लिस्ट तैयार की है। रघुराम राजन को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है। क्लैरिवेट ऐनालिटिक्स अकैडमिक और साइंटिफिक रिसर्च की कंपनी है। वह अपने रिसर्च के आधार पर नोबेल पुरस्कार के संभावित विजेताओं की लिस्ट भी तैयार करती है। वॉल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक राजन उन 6

» Read more

नक्सलियों और अलगाववादियों द्वारा बच्चों की भर्ती पर संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने जताई चिंता

युक्त राष्ट्र के प्रमुख ने अलगाववादियों और नक्सलियों द्वारा बच्चों की भर्ती किए जाने पर चिंता जाहिर की है और कहा है कि सशस्त्र समूहों और सरकार के बीच हिंसा की घटनाओं से वह लगातार प्रभावित होते हैं, खासकर छत्तीसगढ़, झारखंड और जम्मू और कश्मीर क्षेत्र में। ‘चिल्ड्रेन इन आर्म्ड कॉन्फलिक्ट’ पर अपनी वार्षिक रिपोर्ट में महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र को लगातार सशस्त्र समूह द्वारा बच्चों के इस्तेमाल और नियुक्ति की खबर प्राप्त हो रही है जिसमें नक्सली समूह भी शामिल हैं, खासकर छत्तीसगढ़ और

» Read more

अमेरिका: परमाणु नि:शस्त्रीकरण संधि से एक भी परमाणु हथियार का उन्मूलन नहीं होगा

इस साल नोबेल शांति पुरस्कार पाने वाले संस्थान द्वारा सर्मिथत परमाणु हथियार निषेध संधि पर अमेरिका का कहना है कि उसका इसपर हस्ताक्षर करने का कोई इरादा नहीं है। हालांकि उसने ‘परमाणु नि:शस्त्रीकरण के लिए वातावरण’ तैयार पर अपनी प्रतिबद्धता जताई। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एएफपी को बताया, “आज की घोषणा से संधि पर अमेरिका के रुख में बदलाव नहीं आएगा। अमेरिका इसका समर्थन नहीं करता है और वह ‘परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध लगाने वाली संधि’ पर हस्ताक्षर नहीं करेगा।” प्रवक्ता ने कहा, “यह संधि दुनिया को ज्यादा

» Read more

अमेरिका और पाकिस्‍तान के रिश्‍तों पर मंडरा रहा संकट: अमेरिकी थिंक टैंक

अमेरिका के एक प्रमुख थिंक टैंक यूनाइटेड इंस्टीट्यूट आॅफ पीस के एक विशेषज्ञ ने कहा कि अमेरिका-पाकिस्तान रिश्ते ‘‘गंभीर संकट’’ में हैं और दोनों देशों के बीच अविश्ववास गहराया है। इसके एक दिन पहले ही पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने अपना तीन दिवसीय अमेरिका दौरा खत्म किया है। कांग्रेस से वित्त पोषित अमेरिकी थिंक टैंक यूनाइटेड इंस्टीट्यूट आॅफ पीस में पाकिस्तान पर वरिष्ठ विशेषज्ञ मोईद यूसुफ ने कहा कि इस्लामाबाद और वाशिंगटन एक-दूसरे की मंशा को बेहद संदेहास्पद नजरिए से देखते हैं। यूसुफ ने शुक्रवार को पीटीआई को बताया, ‘‘मुझे लगता

» Read more

4096 किलोमीटर लंबी सीमा पर खंभों की मिलकर मरम्मत करेंगे भारत-बांग्लादेश

भारत और बांग्लादेश अपनी 4096 किलोमीटर लंबी सीमा पर क्षतिग्रस्त खंभों की मरम्मत के लिए एक बड़ी परियोजना शुरू करेंगे। इसकी जानकारी 6 अक्टूबर (शुक्रवार) को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक के के शर्मा ने दी। सीमा की सुरक्षा करने वाले दोनों देशों के बल ‘‘सम और विषम आधार पर’’ खंभों की देखभाल करेंगे। उन्होंने कहा कि बल पाकिस्तान की ओर की सीमा पर खंभों की देखभाल करता रहा है। हमने सरकार तथा विदेश मंत्रालय से प्रस्ताव किया कि हम बांग्लादेश की ओर के भी खंभों की देखभाल करना

» Read more

ICAN को मिला 2017 का नोबेल शांति पुरस्कार, चलाती है एंटी न्यूक्लियर कैंपेन

द इंटरनेशनल कैंपेन टू एबोलिश न्यूक्लियर वीपन (आईसीएएन) को साल 2017 के नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया है। नोर्वेगिएन नोबेल कमेटी के अध्यक्ष बेरिट रिएस एंडर्सन ने कहा कि आईसीएएन ग्रुप द्वारा परमाणु हथियारों को समाप्त करने के लिए बहुत बड़े पैमाने पर कैंपेन चलाया गया है। परमाणु हथियारों के कारण मानवतावादी परिणामों को खतरा पहुंच सकता है जिसे ध्यान में रखते हुए ऐसे हथियारों के लिए की जानी वाली संधि के विरुध आईसीएएन लड़ता आया है। पिछले काफी समय से आईसीएएन संस्था दुनिया को न्यूक्लियर मुक्त बनाने के

» Read more

रूस में ट्रेन-बस की टक्कर, 19 लोगों की मौत

पूर्वी मॉस्को में एक सवारी बस के एक ट्रेन की चपेट में आने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गयी। यह बस खराब होने के कारण रेलवे क्रासिंग के बीचों बीच खड़ी थी। क्षेत्रीय अधिकारियों ने  6 अक्टूबर (शुक्रवार) को बताया कि कल रात यह दुर्घटना रूस की राजधानी मास्को से करीब 110 किमी दूर पूर्व में स्थित व्लादिमीर शहर के नजदीक हुई। क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवा के प्रमुख अलेक्जेंडर किर्यखिन ने समाचार एजेंसी तास को बताया, ‘‘हालिया सूचना के मुताबिक इस दुर्घटना में 19 लोग मारे गये

» Read more

एक महीने में 159 घंटे ओवरटाइम करने वाली रिपोर्टर की मौत, हाथ में मोबाइल पकड़े हुए मिला था शव

जापान में एक माह के दौरान 159 घंटे का ओवरटाइम करने वाली रिपोर्टर की हार्ट अटैक से मौत हो गई, जिसके बाद जापान के सार्वजनिक प्रसारक ने अपने कामकाज के तरीकों को सुधारने की कसम खाई है। एनएचके की 31 वर्षीय रिपोर्टर मिवा सादो जुलाई 2013 में कथित तौर पर मोबाइल पकड़े हुए मृत अवस्था में पाई गई थी। वह तोक्यो में राजनीतिक समाचारों की रिपोर्टिंग करती थी। रिपोर्टर की मौत के एक साल बाद जापान के अधिकारियों ने बताया कि उसकी मौत अत्यधिक काम करने की वजह से हुई है।

» Read more

भारतीय एयरफोर्स चीफ के बयान पर बोला पाकिस्तान- एक और सर्जिकल स्ट्राइक की तो अंजाम के लिए रहें तैयार

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने भारत को धमकी देते हुए कहा कि अगर भारत सर्जिकल स्ट्राइक में हमारे परमाणु संस्थापन पर हमला करता है तो फिर हमसे भी संयम की उम्मीद न की जाए। यह बयान आसिफ ने भारतीय एयरफोर्स के चीफ बीएस धनोआ के उस बयान पर दिया है जिसमें धनोआ ने कहा था कि अगर सरकार द्वारा एक और सर्जिकल स्ट्राइक का निर्णय लिया जाता है तो एयरफोर्स पाकिस्तान के न्यूक्लियर ठिकानों को तबाह करने में सक्षम है। इंडिया टुडे के अनुसार आसिफ ने कहा

» Read more

बलूचिस्तान के दरगाह में आत्मघाती विस्फोट, 12 लोगों की मौत

पाकिस्तान के प्रांत बलूचिस्तान के झाल मगसी में एक दरगाह में हुए आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 12 लोग मारे गए और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। जिओ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, डिप्टी कमिश्नर असदुल्ला काकर ने बताया कि विस्फोट में 12 लोग मारे गए। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता अनवारुल हक काकर ने कहा कि यह एक आत्मघाती हमला था। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता ने कहा, “दरगाह में हमले के समय उर्स चल रहा था।” विस्फोट की घटना फतेहपुर दरगाह में हुई। पुलिस

» Read more

जिस वादे पर अमेरिका के राष्‍ट्रपति चुने गए, उसी पर बात करने से कतरा रहे हैं डोनाल्‍ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में हुई अब तक की सबसे भयावह गोलीबारी से बचे लोगों से मुलाकात के लिए बुधवार को लास वेगास का दौरा किया। लेकिन, इस दौरान वह मीडिया से अपने संबोधन में बंदूक नियंत्रण के मुद्दे पर बातचीत से कन्नी काट गए। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने स्थानीय राजनेताओं और भीषण गोलीबारी के पीड़ितों से बात की। हमले में 58 लोग मारे गए और 500 से अधिक घायल हुए हैं। इस भयावह हत्याकांड के बाद जहां अमेरिका में बंदूक नियंत्रण कानून पर सवाल

» Read more

पाकिस्तान अपने तौर तरीके नहीं बदलता है तो ट्रंप कोई भी कदम उठाने को तैयार : अमेरिकी रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने कहा है कि अगर पाकिस्तान अपने तौर तरीके नहीं बदलता है और आतंकी समूहों को समर्थन देना जारी रखता है तो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उसके खिलाफ हर जरूरी कदम उठाने को तैयार हैं। मैटिस ने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि अगर वह अपनी धरती पर आतंकियों की सुरक्षित पनाहगाह के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता है तो उसे वैश्विक स्तर पर ‘राजनयिक रूप से अलग-थलग’ किया जा सकता है और उससे गैर-नाटो सहयोगी का दर्जा छीना जा सकता है। दक्षिण एशिया एवं अफगानिस्तान पर कांग्रेस के

» Read more
1 90 91 92 93 94 115