गिरिराज सिंह का विवादित बयान, ‘भारत में रहने वाले मुसलमान राम के वंशज’
 
		
			पटना: अपने बयानों को लेकर सदैव सुर्खियों में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने एकबार फिर विवादित बयान दिया है. उन्होंने भारत में रहने वाले मुसलमानों को राम का वंशज बता दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि शिया मुसलमानों की तरह इस्लाम धर्म के बाकी लोगों को भी समर्थन में आगे आना चाहिए. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर देश मे चल रहे हालातों के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विवादित बयान देकर आग में घी डालने का काम कर दिया है.
» Read more
 
		 
		 
		 
		 
		 
		 
		 
		 
		 
		 
		 
		 
		