यूपी निकाय चुनाव: भाजपा की एक और सहयोगी पार्टी उसी के खिलाफ ठोकेगी ताल

उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने भाजपा पर गठबंधन धर्म नहीं निभाने का आरोप लगाते हुए स्थानीय निकाय चुनाव अकेले लड़ने की बात कही, साथ ही कहा कि यदि हाल रहा तो आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ सकती है। इससे पहले भाजपा की एक और सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) ने स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। अपना दल (एस) ने आरोप लगाया था कि भाजपा नेताओं ने उसके प्रत्याशियों के बारे में विचार तक नहीं किया था।

» Read more

गुजरात: BJP के समर्थन में खुलकर आया स्वामीनारायण मंदिर, की मोदी को वोट देने की अपील

गुजरात के खेडा जिले में स्थित वडताल के स्वामीनारायण मंदिर ने खुलकर भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करते हुए अपने श्रद्धालुओं से नरेंद्र मोदी को वोट देने की अपील की है। शनिवार को कार्तिक पूर्णिमा के दिन मंदिर में एक समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और अन्य भाजपा नेता पहुंचे थे। इस दौरान मंदिर के प्रमुख पुजारी ने कहा कि वडताल संस्थान हमेशा राज्य की भाजपा सरकार की ‘कर्जदार’ रहेगी। वडताल स्वामीनारायण मंदिर के प्रमुख आचार्य राकेश प्रसाद महाराज, मुख्य कोठारी महाराज घनश्याम प्रसाद

» Read more

गुजरात की इन दो सीटों पर है सभी भाजपा नेताओं की नजर

आगामी गुजरात विधानसभा को ध्यान में रखते हुए सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। पिछले कई सालों से गुजरात में बीजेपी ने अपना दबदबा बनाया हुआ है लेकिन विपक्षी पार्टियां इस बार गुजरात से बीजेपी को हटाने की तैयारी में जुट गई है। वहीं बीजेपी गुजरात की दो सीटों को लेकर चिंतित है कि इन सीटों पर किसे खड़ा किया जाए। पहली सीट गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन की घाटलोडिया है जबकि दूसरी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की नारणपुरा सीट है। साल 2012 में आनंदीबेन पटेल ने

» Read more

केजरीवाल का एलान- मध्य प्रदेश में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप

आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली से बाहर विस्तार की अपनी योजना को अमली जामा पहनाने की कवायद तेज कर दी है। गुजरात में चुनिंदा सीटों पर चुनाव लड़ रही आप ने अब मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद ही यह घोषणा की है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली स्थित मुख्यालय के पार्टी पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि रविवार को पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित शंखनाद

» Read more

उत्तर प्रदेश नगर निगम चुनाव: भाजपा ने महापौर प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की

भारतीय जनता पार्टी ने आज रात महापौर प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की। नगर निगम के लिए भाजपा ने सात अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए।  प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नगर निकाय चुनाव प्रभारी जेपीएस राठौर ने इस बाबत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने लखनऊ, अलीगढ, वाराणसी, मथुरा, झांसी मुरादाबाद एवं सहारनपुर नगर निगमों के लिए भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा की। अब तक भाजपा कुल 12 प्रत्याशियों सूची जारी कर चुकी है।  राठौर ने बताया कि लखनऊ से संयुक्ता भाटिया, अलीगढ़ से राजीव अग्रवाल, वाराणसी से

» Read more

यूपी निकाय चुनाव: बीजेपी की यह ‘सहयोगी’ पार्टी उसी के खिलाफ ठोकेगी ताल

शिवसेना ने उत्तर प्रदेश में हो रहे स्थानीय निकाय चुनाव में पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने का मन बनाया है। पार्टी का निर्णय है कि वह उप्र में मुंबई की तर्ज पर निकाय चुनाव लड़ेगी। शिवसेना ने प्रदेश की सभी महापौर की सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसी क्रम में पार्टी ने लखनऊ और कानपुर नगर निगम के मेयर प्रत्याशियों की घोषणा भी कर दी है। शिवसेना प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह ने रविवार को बताया, “उन्होंने लखनऊ से रीता सिंह और कानपुर से सुमन मिश्रा को मेयर

» Read more

बीजेपी का नया दांव, उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के पहले चरण में उतारे 25 मुसलमान

भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी दांव खेलते हुए निकाय चुनावों के पहले चरण में कुल 25 मुसलमानों को उम्मीदवार बनाया है। दूसरे और तीसरे चरण तक मुस्लिम उम्मीदवारों की संख्या में और इजाफा होने की संभावना है क्योंकि इस चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनाव होंगे, जहां मुस्लिमों की आबादी ज्यादा है। टीओआई के मुताबिक बीजेपी ने राजधानी लखनऊ के मलीहाबादी नगर पंचायत चुनाव में पांच मुस्लिमों को मैदान में उतारा है। कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले अमेठी के मिसरौली और मुसाफिरखाना नगर पंचायत के दक्षिणी बाबागंज और

» Read more

हिमाचल प्रदेश चुनाव: रैली में बोले पीएम नरेंद्र मोदी- एक बात का दुख रहेगा कि मजा नहीं आ रहा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (5 नवंबर) को हिमाचल प्रदेश के ऊना में चुनावी रैली की। राज्‍य में सत्‍ताधारी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि ”मुझे इस चुनाव में एक बात का दुख रहेगा, मजा नहीं आ रहा है। कांग्रेस पार्टी मैदान छोड़कर भाग गयी है, क्योंकि इस बार हिमाचल की जनता ने कांग्रेस को सबक सिखाने का मन बना लिया है।” मोदी ने आगे कहा कि ‘अब कोई भी पंजा देश के गरीब का हक नहीं छीन सकता है।’ मोदी ने कहा, ”हिमाचल में पर्यटन को

» Read more

कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक सुरेन्‍द्र पाल सिंह बिट्टू AAP में शामिल

पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता सुरेन्द्र पाल सिंह बिट्टू शनिवार को अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। आप की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने बिट्टू को पार्टी की सदस्यता दिलाई। वह साल 2003 से 2013 तक तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक चुने गए। इससे पहले वह निगम पार्षद भी थे। राय ने कहा कि बिट्टू फिलहाल तिमारपुर में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष थे। बिट्टू ने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने आप में शामिल होने

» Read more

कुमार विश्वास की चुप्पी पर कपिल ने उठाए सवाल

आम आदमी पार्टी (आप) के बागी विधायक कपिल मिश्रा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास को पत्र लिखकर उनकी चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। अपने पत्र में मिश्रा ने लिखा है कि पिछले साल 8 नवंबर को जब नोटबंदी हुई तो उन्होंने इसकी तारीफ में ट्वीट किया, लेकिन कुमार के कहने पर ट्वीट हटा लिया क्योंकि कुमार ने कहा था कि केजरीवाल कुछ लोगों से पूछकर निर्णय लेंगे कि नोटबंदी पर क्या प्रतिक्रिया देनी है। तीन दिन तक पार्टी में किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। फिर निर्णय हुआ

» Read more

गुजरात में प्रचार के लिए महाराष्ट्र से 250 मुस्लिम कार्यकर्ता भेजेगी बीजेपी

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) गुजरात चुनाव में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती शायद यही वजह है कि वो राज्य में अगले महीने वाले चुनाव के लिए महाराष्ट्र से करीब 250 मुस्लिम कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार के लिए गुजरात भेजेगी। टाइम्स ऑफ इंडिया कि रिपोर्ट के अनुसार बीजेपी के अल्पसंख्यक शाखा से जुड़े मुस्लिम कार्यकर्ताओं का पहला जत्था चार या पांच नवंबर को गुजरात पहुंचेगा। मुंबई बीजेपी के उपाध्यक्ष हैदर आजम ने टीओआई से कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल में गुजरात में कई सांप्रदायिक

» Read more

फैजाबाद: सपा में महापौर पद के लिए किन्नर उम्मीदवार का विरोध

अयोध्या नगर निगम के मेयर पद के लिए समाजवादी पार्टी की तरफ से घोषित किन्नर उम्मीदवार का पार्टी में विरोध शुरू हो गया है। सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे चार प्रमुख दावेदारों ने प्रेस कांफ्रेंस कर किन्नर गुलशन बिंदू की उम्मीदवारी का भारी विरोध किया है। उन्होंने कहा- अगर राष्ट्रीय नेतृत्व ने उम्मीदवार पर पुनर्विचार नहीं किया, तो उन लोगों का सपा में बने रहना मुश्किल होगा। सपा के मेयर पद के दावेदारों मनोज जायसवाल, श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, नीरज जायसवाल और हरशंकर यादव ने साझा

» Read more

गुजरात चुनाव: बीजेपी का टिकट पाने के लिए मुसलमानों में लगी होड़

गुजरात विधानसभा के लिए दिसंबर में चुनाव होने वाले हैं। सत्‍ताधारी भारतीय जनता पार्टी इस बार भी मुस्लिमों को अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास कर रही है। 2011 में हुए जब मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी इमेज बदलते हुए सद्भावना मिशन लॉन्‍च किया था, तो बड़ी संख्‍या में मुसलमान भाजपा के साथ जुड़े। हालांकि 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने किसी भी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया। वह भी तब जब 2010 के स्‍थानीय निकाय चुनाव में भाजपा ने मुस्लिमों को टिकट दिया था और उनमें से कई

» Read more

गुजरात चुनाव: पटेलों में फूट? हार्दिक की कांग्रेस से चल रही बात, उनके संगठन ने बीजेपी से दिखाई करीबी

गुजरात में दिसंबर में चुनाव होने हैं। राज्य में मुख्य मुकाबला कांग्रेस औऱ सत्ताधारी बीजेपी के बीच माना जा रहा है लेकिन पिछले कुछ दिनों से सबसे ज्यादा चर्चा में अगर कोई है तो वो पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल हैं। हार्दिक पटेल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मिल चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कांग्रेस से सात नवंबर तक पाटीदार आरक्षण पर अपना रुख साफ करने की मांग की है। दूसरी तरफ खबर आ रही है कि हार्दिक पटेल जिस पाटीदार अमानत संघर्ष समिति (पीएएसएस) का नेतृत्व

» Read more

वेंकैया नायडू की सीट से अल्फोंस का राज्यसभा में जाना तय

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के इस्तीफे से खाली हुई राज्यसभा सीट से अब केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री के अल्फोंस सांसद बनेंगे। राज्यसभा की एक सीट के उपचुनाव के लिए सोमवार को यहां अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई। विधानसभा में भाजपा के संख्या बल के मुताबिक अल्फोंस की जीत तय है। राज्य से अल्फोंस के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में राजस्थान की हिस्सेदारी भी बढ़ जाएगी। प्रदेश से अभी छह सांसद केंद्र में मंत्री है। प्रदेश की दो सौ सदस्यों वाली विधानसभा में

» Read more
1 45 46 47 48 49 68