पीएम मोदी के ‘कांग्रेस मुक्त’ भारत की असली तस्वीर, चार बीजेपी सरकारों में 23 मंत्रियों का कांग्रेस कनेक्शन

हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव से करीब एक महीने पहले कांग्रेस के विवादित नेता सुखराम और उनके बेटे अनिल शर्मा बीजेपी में शामिल हो गये तो सोशल मीडिया पर छोटा-मोटा भूचाल ही आ गया। लोगों को इससे उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव से पहले कांग्रेस की यूपी इकाई की पूर्व अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी बीजेपी में शामिल होना याद आ गया।। बीजेपी की यूपी में सरकार बनी तो जोशी को मंत्री भी बनाया गया। साल 2014 के लोक सभा चुनाव से पहले बीजेपी और तब उसके प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र

» Read more

सपा में फिर हाशिए पर शिवपाल? सुलह के बाद जारी पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी से नाम गायब

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को अपनी 55 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। इसमें पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव का नाम शामिल नहीं है। इसके साथ ही साथ शिवपाल सिंह यादव और उनके समर्थकों को भी जगह नहीं मिली है। दूसरी तरफ, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामगोपाल यादव का कद बढ़ाकर उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। रामगोपाल यादव द्वारा जारी सूची के मुताबिक किरणमय नन्दा को उपाध्यक्ष के पद पर बरकरार रखा गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी में आजम खां, नरेश अग्रवाल और हाल में बसपा

» Read more

तो क्या नीतीश कुमार को लगने वाला है एक और झटका? जदयू महासचिव के ट्वीट से उठे सवाल

महागठबंधन से अलग हो कर भाजपा का दामन थामने के बाद से नीतीश कुमार को लेकर पार्टी के अंदर से ही बगावत की कई खबरें सामने आ चुकी हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसी कड़ी में अगला नाम कहीं जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव पवन कुमार वर्मा का तो नहीं है। इस तरह के कयासों के पीछे पवन कुमार वर्मा के दो ट्वीट बताए जा रहे हैं। दरअसल पवन कुमार वर्मा ने सोमवार को दो ट्वीट किये। अपने इन दोनों ट्वीट में पवन वर्मा ने केंद्र सरकार पर हमला

» Read more

बीजेपी को एक दिन में तीन झटके, तीन राज्यों से आईं हार की खबरें

रविवार (15 अक्टूबर) केंद्र और एक दर्जन से ज्यादा राज्यों में सत्ता में मौजूद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को तीन बुरी खबरें वो भी तीन अलग-अलग राज्यों से एक ही दिन मिलीं। पार्टी को सबसे बुरी खबर पंजाब से मिली जहाँ गुरदासपुर लोक सभा उप-चुनाव में ये सीट उसके हाथ से निकल गयी। बीजेपी सांसद और अभिनेता विनोद खन्ना के निधन के बाद खाली हुई थी। गुरदासपुर से कांग्रेस के उम्मीदवार सुनील जाखड़ ने गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव में जीत दर्ज की है। जाखड़ ने बीजेपी प्रत्याशी सवर्ण सिंह सलारिया को 1,93,219

» Read more

गुरदासपुर: आप की जमानत जब्त, भगवंत मान बोले- जनता ने कम से कम मोदी को तो नकारा

पंजाब के गुरदासपुर लोक सभा सीट के लिए हुए उप-चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सेवानिवृत्ति मेजर जनरल सुरेश खजुरिया की जमानत जब्त हो गई। इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत हासिल की। आम आदमी पार्टी इस समय पंजाब विधान सभा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है इसलिए जमानत जब्त हो जाने से उसकी काफी किरकिरी हो रही है। आपके उम्मीदवार को गुरदासपुर में कुल 23, 579 वोट मिले। इसी सीट से साल 2014 में सुच्चा सिहं छोटेपुर ने आप के टिकट पर चुनाव लड़ा था और उन्हें 1,73,376

» Read more

पीएम के दौरे के बाद भी एकजुट नहीं हुए भाजपाई, खींच रहे एक-दूसरे की टांग, मिशन 2019 पर ग्रहण!

धानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बिहार के एक दिवसीय दौरे पर थे। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में हिस्सा लेने के बाद मोकामा में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। लेकिन इन मौकों पर एक बात चौंकाने वाली सामने आई कि बिहार भाजपा के नेता आपसी खींचतान में खेमों में बंटे रहे। 12 अक्तूबर को सूबे के नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा जब भागलपुर आए थे तो उस वक्त भी उनके अभिनंदन समारोह में भाजपा का दूसरा खेमा गायब था। बता दें कि यह कार्यकम केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी

» Read more

18 दिसंबर को होगा हिमाचल का फैसला: बीजेपी के इन चार नेताओं पर है पार्टी को जिताने का दारोमदार

चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा दिया है। वहां 9 नवंबर को सभी 68 सीटों पर वोट डाले जाएंगे और नतीजे 18 दिसंबर को आएंगे। भारतीय जनता पार्टी को पूरी उम्मीद है कि इस बार एंटी-इनकमबेंशी फैक्टर और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों का लाभ उठाते हुए पहाड़ों में कमल खिलाएंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा भाजपा के मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में सबसे आगे चल रहे हैं। चुनावी वर्ष होने की वजह से भाजपा की केंद्र सरकार

» Read more

गुजरात विधानसभा चुनाव 2017: इस बार किसकी होगी जीत-हार, इन पांच नई चीजों पर दारोमदार

चुनाव आयोग गुरुवार (12 अक्टूबर) को हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी। राज्य में नौ नवंबर को मतदान होगा। मतगणना 18 दिसंबर को होगी। आयोग ने अभी गुजरात चुनाव की घोषणा नहीं कि लेकिन माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में इसकी घोषणा हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार है। गुजरात में विधान सभा की 182 सीटें हैं और हिमाचल में 68 सीटें। दोनों ही राज्यों में मुख्य मुकाबला देश की दो

» Read more

गुजरात विधानसभा चुनाव 2017: ये चुनौत‍ियां कर सकती हैं भाजपा को परेशान, फायदा उठा सकती है कांग्रेस

चुनाव आयोग ने अभी गुजरात में चुनाव की तारीखों का एलान नहीं किया है लेकिन उससे पहले ही गुजरात इलेक्शन मोड में आ चुका है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बार-बार गुजरात का दौरा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एक महीने में तीन बार गुजरात का दौरा कर चुके हैं। माना जा रहा है कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में गुजरात समेत पूरे देश में जो लहर थी वैसी लहर आज भाजपा के पक्ष में नहीं है। 2014 के आम चुनावों में गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों

» Read more

नांदेड़ महानगर पालिका चुनाव 2017: किस सीट से कौन जीता, यहां देखें पूरी लिस्‍ट

महारष्ट्र में नांदेड़-वाघला महानगर पालिका (एनडबल्यूसीएमसी) चुनाव में कांग्रेस ने बढ़त हासिल कर ली है। पार्टी 81 सीटों में से 28 सीटों पर आगे चल रही है। यहां बुधवार को मतदान हुआ था। कांग्रेस की मुख्य प्रतिद्वंद्वी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सिर्फ एक सीट पर आगे चल रही है। राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी)के अधिकारी ने बताया, दोपहर तक हुई मतगणना में केंद्र और राज्य में भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना, कांग्रेस की सहयोगी राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (राकंपा) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) किसी भी सीट पर बढ़त बनाने

» Read more

गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव 2017: विनोद खन्‍ना के निधन के बाद खाली सीट बचा पाएगी बीजेपी?

गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए जारी मतदान में जहां कांग्रेस अपनी स्थिति को मजबूत मानकर चल रही है, वहीं भाजपा के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का प्रश्न है। अभिनेता से नेता बने भाजपा के नेता विनोद खन्ना का इसी वर्ष अप्रैल में निधन हो गया था जिसके बाद खाली हुई सीट के लिए कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और भाजपा के उम्मीदवार आमने-सामने हैं। कांग्रेस ने अपने पंजाब इकाई प्रमुख सुनील जाखड़ को मैदान में उतारा है, वहीं भाजपा ने कारोबारी स्वर्ण सलारिया को खड़ा किया है। आम आदमी पार्टी के

» Read more

गुजरात: विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए खुशखबरी, निकाय उपचुनाव में जीतीं 8 में से 6 सीटें

गुजरात निकाय उपचुनाव के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। भाजपा ने आठ में से छह सीटों पर कब्जा जमाया है। गुजरात की सात नगर निकाय और एक पंचायत सीट के उपचुनाव के परिणाम मंगलवार को घोषित किए गए हैं। इंडिया टुडे.क़ॉम की रिपोर्ट के मुताबिक नगर निकाय की 7 सीटों में से भाजपा ने 5 सीटों पर जीत हासिल की है, वहीं तालुका पंचायत सीट पर भी परिणाम भाजपा के पक्ष में गया है। पिछली बार इन सभी आठ सीटों में से

» Read more

महाराष्ट्र के ग्राम पंचायत चुनावों में चला बीजेपी का जादू, 50% सीटों पर दर्ज की जीत

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी ने ग्राम पंचायत चुनावों में 50 प्रतिशत सीटों पर जीत हासिल कर ली है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में बीजेपी ने 2,974 सीटों में से 1,457 सीटों पर जीत हासिल की है। 3,885 ग्राम पंचायत के लिए पहले चरण में 7 अक्टूबर को मतदान हुए थे। सोमवार को 2,974 पंचायतो के नतीजों की घोषणा की गई थी। बीजेपी को मिली इस कामयाबी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने देवेंद्र फडणवीस को बधाई दी है। पीएम मोदी ने जनता को शुक्रिया कर कहा कि किसान, युवा,

» Read more

सोनिया गांधी-राहुल गांधी ही बन सकते हैं अगले पार्टी अध्यक्षः मणिशंकर अय्यर

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा कि सिर्फ मां-बेटा (सोनिया गांधी-राहुल गांधी) ही पार्टी अध्यक्ष बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल पहले ही कह चुके हैं वह चुनाव लड़ने को तैयार हैं। रविवार को उन्होंने बताया कि मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष मां या बेटा ही बन सकता है। राहुल पहले ही कह चुके हैं कि वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। चुनाव के लिए लोगों की जरूरत पड़ती है। अगर सामने कोई प्रत्याशी है ही नहीं और सिर्फ एक ही उम्मीदवार हुआ, तो

» Read more

यूपी में आद‍ित्‍य नाथ से नाराज भाजपाई, नवंबर के न‍िकाय चुनावों को लेकर बीजेपी में च‍िंता?

उत्तर प्रदेश में नवंबर में निकाय चुनाव होने है जिन्हें लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरु कर दी हैँ। वहीं बीजेपी निकाय चुनावों को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है क्योंकि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता नाराज हैं। प्रदेश में योगी द्वारा चलाए गए भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान के बीच योगी ने स्पष्ट रूप से पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को सरकारी कोटा या संपर्क कर किसी भी चीज के लिए आवेदन करने से इंकार कर दिया है। इसके साथ ही योगी

» Read more
1 47 48 49 50 51 68