इसी महीने की कार्यकारिणी बैठक में और साफ हो जाएगी सपा की तस्वीर

गुजरात में तो नवंबर में होगी ही नरेंद्र मोदी और अमित शाह के सियासी पराक्रम की परीक्षा। लेकिन चुनावी जंग का एक मैदान यूपी भी बनेगा। गोरखपुर और फूलपुर की लोकसभा सीटों के उपचुनाव होंगे तो तय हो जाएगा कि सपा और बसपा का गठबंधन होगा या नहीं। कांग्रेस की कोशिश यूपी में भी बिहार की तर्ज पर भाजपा विरोधी दलों का महागठबंधन बनाने की रहेगी। मायावती ने यूपी विधानसभा चुनाव के बाद मेरठ में पार्टी कार्यकर्ताओं की पिछले दिनों रैली कर अपनी दस्तक दी। खास बात यही रही कि

» Read more

दीपावली के बाद कांग्रेस की कमान संभाल सकते हैं राहुल

राजस्थान कांग्रेस के प्रमुख सचिन पायलट ने कहा कि अब समय आ गया है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी की कमान संभाल लेनी चाहिए और वह दिवाली के कुछ समय के बाद यह जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।  यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस के संगठन चुनाव में क्या राहुल गांधी को पार्टी की कमान संभालनी चाहिए, सचिन ने कहा, ‘पार्टी में आम भावना तो यही है..राहुल गांधी को पार्टी की कमान संभालनी चाहिए। हालांकि उपाध्यक्ष के रूप में वह अभी भी पार्टी के ज्यादातर कामों को अंजाम दे

» Read more

सचिन पायलट बोले- राहुल गांधी दिवाली के बाद संभाल सकते हैं कांग्रेस प्रमुख की जिम्मेदारी

राजस्थान कांग्रेस के प्रमुख सचिन पायलट ने कहा है कि अब समय आ गया है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी की कमान संभाल लेनी चाहिए तथा वह दिवाली के कुछ समय के बाद यह जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नेताओं के अंतिम नाम को राजनीति में कोई अयोग्यता नहीं समझा जाना चाहिए। यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस के संगठन चुनाव में क्या राहुल गांधी को पार्टी की कमान संभालनी चाहिए, सचिन ने ‘भाषा’ से कहा, ‘‘पार्टी में आम भावना तो यही है..श्री गांधी

» Read more

महाराष्‍ट्र: पूर्व कांग्रेसी नारायण राणे ने बनाई नई पार्टी, बीजेपी सरकार को देंगे समर्थन

पिछले दिनों कांग्रेस छोड़ने वाले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण टी. राणे ने नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने मीडिया के सामने महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष से नई पार्टी की घोषणा की है। पार्टी के ऐलान के साथ ही उन्होंने शिवसेना पर जोरदार हमला बोला। हालांकि, बीजेपी की तरफ उनका झुकाव देखने को मिला। कयास लगाया जा रहा है कि वो बीजेपी सरकार को अपना समर्थन दे सकते हैं। संवाददाताओं से बातचीत करते हुए राणे ने कहा कि शिवसेना को सिर्फ अखबारों और टीवी चैनलों ने जिंदा रखा हुआ

» Read more

आप और भाजपा की ‘दोस्ती’ बनी कांग्रेस की मुसीबत

आम आदमी पार्टी (आप) ने गुजरात के बाद राजस्थान, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। आप का यह फैसला कांग्रेस के लिए मुसीबत बन सकता है, लेकिन भाजपा के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन कई बार कह चुके हैं कि कांग्रेस को सत्ता में न आने देने के लिए भाजपा और आप में अघोषित समझौता हुआ है। इसी के चलते तमाम सबूत होने के बावजूद केंद्र ने दिल्ली सरकार

» Read more

महाराष्‍ट्र: बीजेपी से अलग होगी शिवसेना? ‘सामना’ के संपादकीय में साफ किया रुख

महाराष्ट्र में भाजपा नीत सरकार से शिवसेना के हटने की अटकलों को खारिज करते हुए शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ ने आज कहा कि पार्टी ‘‘जनता के हितों की रक्षा के लिए सत्ता में बनी रहेगी।’’ भाजपा के साथ शिवसेना के तल्ख रिश्तों में तब और तनाव आ गया था जब उसके सांसद संजय राउत ने हाल में कहा कि उनकी पार्टी जल्द ही फैसला करेगी कि उसे महाराष्ट्र में फडणवीस नीत गठबंधन सरकार में रहना है या नहीं। बहरहाल, पार्टी मुखपत्र ‘सामना’ में आज के संपादकीय में कहा गया है

» Read more

राहुल से मिले वीरभद्र, आलाकमान का फार्मूला मंजूर

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस अपने घर को चाक-चौबंद करने में कामयाब होती दिख रही है। सूबे के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पार्टी हाईकमान के फार्मूले को स्वीकार कर लिए जाने से चुनाव से ठीक पहले इस पहाड़ी राज्य में कांग्रेस के लिए एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने की राह आसान हो गई है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की मुलाकात के बाद ऐसे संकेत हैं कि हिमाचल में कांग्रेस का संकट फौरी तौर पर टल गया है। अब आगामी 7 अक्तूूबर

» Read more

‘विकास पागल हो गया है’ पर फूटा बीजेपी सांसद परेश रावल का गुस्सा, बिना नाम लिये राहुल गांधी पर बोला हमला

कुछ दिनों में गुजरात विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान होने वाला है। इन चुनावों के मद्देनजर सारी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। देखा जाए तो वहां सीधा मुकाबला कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच ही माना जा रहा है। चुनावों को देखते हुए बयानबाजी और आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात यात्रा के दौरान विकास पागल हो गया है का बयान दिया। उनके बयान पर बॉलिवुड अभिनेता और अहमदाबाद से लोग सभा बीजेपी के लोकसभा सांसद

» Read more

पिता-पुत्र में सुलह? अखिलेश ने महीनों बाद मुलायम का पैर छू राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने का दिया न्यौता

अपने पिता पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद मिलने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को उनसे मुलाकात की और उन्हें आगामी पांच अक्टूबर को आगरा में होने वाले सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन का न्यौता दिया। सपा प्रवक्ता एवं विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह साजन ने ‘पीटीआई’ को बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश अपने पिता मुलायम से मुलाकात करने उनके घर गये और उन्हें पांच अक्टूबर को आगरा में होने वाले सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन का निमंत्रण दिया। इसी अधिवेशन में सपा के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष का

» Read more

संकट में बिहार कांग्रेस, बर्खास्त अध्यक्ष के पाले में खड़े हुए 27 में से 26 विधायक

कांग्रेस आलाकमान द्वारा अशोक चौधरी को हटाकर कौकब कादरी को बिहार कांग्रेस अध्यक्ष पद सौंपना राज्य के कांग्रेस नेताओं को रास नहीं आता दिख रहा है। खबर है कि बुधवार को कौकब कादरी को बिहार कांग्रेस अध्यक्ष पद की शपथ दिलाए जाने के मौके पर राज्य के 27 कांग्रेस विधायकों में से 26 विधायक गायब रहे। इस घटनाक्रम को कांग्रेस आलाकमान के फैसले से बिहार कांग्रेस विधायकों की नाराजगी के रूप में देखा जा रहा है। मालूम हो कि ऐसे में अशोक चौधरी को दल-बदल विरोधी कानून से बचने के

» Read more

देवियों-सज्जनों, कृपया मजबूती से बैठ जाएं, हमारे जहाज के पंख गिर गये हैं: यशवंत सिन्हा के लेख पर राहुल का तंज

कांग्रेस ने भाजपा नेता यशवंत सिन्हा के ‘‘अर्थव्यवस्था की वित्त मंत्री द्वारा की गयी दुर्दशा’’ को लेकर अरूण जेटली की आलोचना किये जाने के बाद आज देश के आर्थिक हालात को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा। यशवंत सिन्हा ने ‘‘मुझे अब बोलना चाहिए’’ शीर्षक आलेख में अर्थव्यवस्था को लेकर वित्त मंत्री अरूण जेटली पर हमला बोला है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने जेटली को निशाने पर लेते हुए कहा कि लोगों को अपना रूख स्पष्ट करना चाहिए क्योंकि ‘‘हमारे जहाज के पंख गिर गये हैं।’’ राहुल ने ट्वीट किया,

» Read more

राहुल गांधी बोले- नोटबंदी के सदमे से उबरने में मनमोहन सिंह को लगा था इतना वक्त

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज (27 सितंबर) कहा कि जब उन्होंने पहली बार नोटबंदी की घोषणा के बारे में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बताया था तो उन्हें इस सदमे से उबरने में 20 सेकेंड लग गये थे। गुजरात के राजकोट में व्यापारियों से मुखातिब राहुल गांधी ने उन्हें वह वाकया सुनाया जब पीएम नरेन्द्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी की घोषणा की थी। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम द्वारा नोटबंदी की घोषणा के महज दो मिनट बाद ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को फोन किया।

» Read more

पद से हटाए जाने पर भड़के पूर्व बिहार कांग्रेस प्रमुख, कहा – जिस तरह बेइज्‍जत कर निकाला गया, वो डिजर्व नहीं करते

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अशोक चौधरी ने पद से हटाए जाने के फैसले को अपना “अपमान” बताया है। अशोक चौधरी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “…जिस तरह हमें अपमानित करके निकाला गया हम वो डिजर्व नहीं करते।” चौधरी ने आगे कहा, “अभी हमारा पार्टी छोड़ने का कोई इरादा नहीं है लेकिन ये भी मंजूर नहीं है।” कांग्रेस ने मंगलवार (26 सितंबर) पार्टी की बिहार इकाई के प्रमुख अशोक चौधरी को उनके पद से तुरंत प्रभाव से हटा दिया। कांग्रेस ने उनकी जगह किसी अन्य नेता को अभी यह

» Read more

जब उड़ाया गया था इस धुरंधर भारतीय बल्लेबाज का मजाक, कहा- घर जाकर दूध पी…

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के मैदान पर सचिन तेंदुलकर ने महज 16 साल की उम्र में कदम रख तो दिया था मगर इस दौरान उन्हें स्लेजिंग का भी शिकार होना पड़ा। ये उनका डेब्यू मैच था, जो टीम इंडिया अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेल रहा था। सचिन जब मैदान पर उतरे तो पाकिस्तानी टीम ने उन्हें हल्के में लिया। पड़ोसी मुल्क को लगा कि ये बच्चा क्या कर पाएगा। मगर सचिन ने जो किया उसे पूरा विश्व कभी भुला नहीं सकता। पेशावर में 1989 को खेले गए उस डेब्यू मैच

» Read more

गुजरात: पाटीदारों से बोले राहुल गांधी, बीजेपी ने आप पर गोलिया चलाई कांग्रेस भाईचारे से काम करती है

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सौराष्ट्र क्षेत्र में अपनी नवसृजन यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को कहा कि किसान, छोटे व्यापारी, मजदूर समेत गुजरात के लोग काफी मेहनत करते हैं, लेकिन यह फायदा केवल पांच-10 औद्योगिक घरानों को मिलता है और यह मोदी-मॉडल बदलना चाहिए। राहुल ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि राज्य में ‘रिमोट कंट्रोल’ से चलने वाली सरकार नहीं चलेगी। उन्होंने कहा, “अगर हम गुजराज में बदलाव लाना चाहते हैं तो हमें गुजरात सरकार बनानी होगी, रिमोट

» Read more
1 49 50 51 52 53 68