समुद्रयान और चंद्रयान-4 कब हो रहा है लॉन्च, जानिए सरकार ने मिशन का क्या दिया अपडेट

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत वर्ष 2027 में चंद्रयान-4 मिशन को लॉन्च करेगा, जिसका उद्देश्य चंद्रमा की सतह से चट्टानों के नमूने एकत्र कर पृथ्वी पर लाना है. चंद्रयान-4 मिशन के तहत दो अलग-अलग प्रक्षेपण किये जाएंगे, जिनमें अत्यधिक वजन ले जाने वाले प्रक्षेपण यान के माध्यम से मिशन के पांच उपकरणों को भेजा जाएगा. उन्हें अंतरिक्ष में एक-दूसरे से जोड़ा जाएगा. सिंह ने पीटीआई-वीडियो को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘चंद्रयान-4 मिशन का लक्ष्य चंद्रमा की सतह से नमूने एकत्र करना और उन्हें
» Read more