पाकिस्तान में सेना प्रमुख से गले मिलने का मामला: अमरिंदर सिंह ने कहा, सिद्धू का स्नेह दिखाना गलत था
पूर्व क्रिकेटर और पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान के सेना प्रमुख से गले मिलने के प्रकरण पर विवाद बढ़ गया है। इमरान खान के प्रधानमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर सिद्धू रविवार को अटारी के रास्ते भारत लौट आए। आते ही उन्हें पंजाब समेत देश भर में विरोध-प्रदर्शनों का सामना करना पड़ा। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगी सिद्धू के कृत्य को गलत करार दिया। उन्होंने चंडीगढ़ में पत्रकारों से कहा, ‘मुझे लगता है कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख के
» Read more