उच्चतम न्यायालय ने ताजमहल की भव्यता बहाल करने में नाकाम रहने पर सरकार को लगाई फटकार
उच्चतम न्यायालय ने आज ताजमहल की भव्यता बहाल करने में नाकाम रहने पर केन्द्र , उत्तर प्रदेश सरकार और ताज ट्रैपेजियम जोन (टीटीजेड) प्राधिकरण की निंदा की और सवाल किया कि अगर यूनेस्को संगमरमर के इस स्मारक से विश्व धरोहर स्थल का दर्जा वापस ले ले तो क्या होगा। उच्चतम न्यायालय ने ताजमहल की सुरक्षा और संरक्षण के लिये दृष्टिपत्र का मसौदा दाखिल करने पर उत्तर प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लिया और ‘‘ आश्चर्य ’’ जताया कि दृष्टिपत्र का मसौदा तैयार करते समय इस विश्व धरोहर के संरक्षण के
» Read more