कौन हैं शबनम मौसी, जिनके ‘श्राप’ से कांग्रेस में मच गई खलबली
देश की पहली किन्नर विधायक शबनम मौसी के श्राप से इस वक्त कांग्रेस में खलबली मची हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्य प्रदेश के कटनी के सुहागपुर निर्वाचन क्षेत्र की पूर्व विधायक शबनम मौसी शनिवार को भोपाल स्थित राज्य कांग्रेस ऑफिस पहुंची थीं, वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता लेना चाहती थीं, लेकिन उन्हें कांग्रेस नेताओं ने नजरअंदाज कर दिया, जिसके बाद शबनम मौसी रोते हुए पार्टी के ऑफिस से बाहर निकलीं। जाते वक्त उन्होंने कांग्रेस को ऐसा श्राप दे दिया, जिसके कारण अब पार्टी के अंदर खलबली मच गई है।
» Read more