पीएम नरेंद्र मोदी: 4 साल में 84 देशों की यात्रा, खर्च हुए 1484 करोड़ रुपये, संसद में पेश हुआ आंकड़ा
केन्द्र सरकार ने गुरुवार को बताया कि जून 2014 के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 84 देशों की यात्रा के दौरान चार्टर्ड उड़ानों, विमानों के रखरखाव और हॉटलाइन सुविधाओं पर 1,484 करोड़ रुपये का खर्च किया गया। विदेश मामलों के राज्य मंत्री वी के सिंह ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा में मोदी के विदेश यात्रा के दौरान उक्त तीन मदों में किये गये व्यय का विवरण साझा किया। आंकड़ों के अनुसार, 15 जून, 2014 और 10 जून, 2018 के बीच की अवधि के दौरान प्रधानमंत्री के
» Read more