टेलीविजन न्यूज एंकर पर धर्म के आधार पर लोगों को भड़काने के आरोप में FIR, आईएनएस ने किया विरोध
केरल में एक न्यूज एंकर पर धर्म के आधार पर लोगों को भड़काने का आरोप लगा है। बता दें कि केरल पुलिस ने न्यूज एंकर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली है। अब प्रिंट मीडिया इंडस्ट्री की सर्वोच्च संस्था, आईएनएस (इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी) ने केरल पुलिस के इस फैसले की कड़ी आलोचना की है और इसे प्रेस और मीडिया की स्वतंत्रता पर हमला बताया है। बता दें कि मातृभूमि न्यूज टेलीविजन चैनल के एंकर वेणु बालकृष्णनन पर एक न्यूज प्रोग्राम के दौरान सांप्रदायिक घृणा फैलाने के आरोप लगे हैं।
» Read more