बस में लड़की के पीछे बैठने के लिए झगड़ा, जूनियर को चाकू से गोदा
युवाओं में बढ़ती हिंसा की घटनाओं में एक ताजा मामला भी जुड़ गया है। दरअसल पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक छात्र ने दूसरे छात्र को सिर्फ इसलिए चाकू से गोद डाला क्योंकि आरोपी छात्र एक लड़की के पीछे वाली सीट पर बैठना चाहता था और पीड़ित छात्र सीट खाली नहीं कर रहा था। फिलहाल पीड़ित छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आरोपी छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के अनुसार, घटना सोमवार शाम करीब 4.45 बजे की है।
» Read more