निर्भया के माता-पिता ने फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा – ऐसे दोषियों के लिए समाज में कोई जगह नहीं
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को निर्भया सामूहिक बलात्कार मामले में दोषियों की फांसी की सजा बरकरार रखी। यह फैसला तीनों जजों की पीठ ने सर्वसम्मति से लिया। फैसला सुनते ही निर्भया के माता-पिता ने राहत की सांस ली और फैसले को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि दोषी अब राष्ट्रपति से दया की गुहार लगा सकते हैं, लेकिन फांसी की जो सजा उनके लिए मुकर्रर है वह बरकरार रहेगी, ऐसा उनका विश्वास है। 2014 में दिल्ली हाई कोर्ट ने भी मामले के चारों आरोपियों को मौत की सजा सुनाई थी।
» Read more