मुंबई: उबर कैब में 2 महिलाओं से मारपीट, पत्रकार पर हमला, बाल नोंचे
मोबाइल ऐप्प टैक्सी एग्रीगेटर कंपनियों से जुड़े कैब में आपत्तिजनक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ओला कैब्स में सांप्रदायिक भेदभाव के बाद अब उबर कैब्स में मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में साथी महिला यात्री ने पत्रकार पर हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित महिला पत्रकार उष्नोता पॉल ने आरोपी के खिलाफ मुंबई पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि यह घटना मुंबई के लोअर परेल इलाके की है। उष्नोता ने बताया कि उन्होंने उबर की पूल सिस्टम से कैब बुक
» Read more