यूपी: डॉ. कफील का आरोप- बीजेपी सांसद ने भाई पर चलवाईं गोलियां, शह दे रही पुलिस
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के बीआरडी मेडीकल कॉलेज से निलंबित चल रहे डॉक्टर कफील खान के छोटे भाई काशिफ जमील पर गोली चलाने वाले हमलावरों का वारदात के हफ्ते भर बाद भी कुछ अता-पता नहीं है। भाई पर गोली चलाने वाले हमलावरों की गिरफ्तारी हफ्तेभर बाद भी न हो पाने पर डॉक्टर कफील ने रविवार (17 जून) को मीडिया के सामने कई चौंकाने वाली बातें कहीं। डॉक्टर कफील ने एक बीजेपी सांसद पर गोलियां चलवाने का आरोप लगाया और यह भी कहा कि पुलिस अपराधियों का साथ दे रही है।
» Read more