लाल किला की हुई सफाई: धूल के बोझ से ढहने वाला था वो हिस्सा, जहां से भाषण देते हैं पीएम
लाल किले की जिस ऐतिहासिक प्राचीर से देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति देश को स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर संबोधित करते थे, वह ढहने वाली थी। ये दावा लाल किले के उस हिस्से की साफ-सफाई के बाद किया गया है। एएसआई ने लाल किले की दीवारों से अब तक 25 लाख किलो धूल-मिट्टी हटाई है। पिछले 5 महीने से सरकारी अमला लाल किले की साफ-सफाई में जुटा हुआ था। मिट्टी हटाने में लगे पांच महीने: दरअसल लाल किले की छत से 25 लाख किलो धूल मिट्टी हटाई गई है।
» Read more