कर्नाटक मामले में तेजस्वी का तंज- बिहार में क्यों चोर दरवाजे से मलाई चाट रही बीजेपी?

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कर्नाटक मामले में बीजेपी पर तंज कसा है और कहा है कि बीजेपी किस मुंह से जनादेश के अपमान की बात कर रही है। तेजस्वी ने कहा है कि बिहार में भी लोगों ने बीजेपी को जनादेश नहीं दिया था बावजूद इसके चोर दरवाजे से सत्ता में आकर सत्ता की मलाई चाट रही है। सोशल मीडिया पर तेजस्वी ने लिखा है, “क्या बिहार में बीजेपी को बहुमत मिला था? क्या बिहारियों ने बीजेपी को बहुत बुरी तरह नहीं

» Read more

यूपी: पुलिसवाले की शर्मनाक हरकत, वर्दी का रौब दिखा युवक से जूतों पर रगड़वाई नाक

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। यहां वर्दी का रौब दिखाकर पुलिस ने एक युवक को उसके जूते पर नाक रगड़ने के लिए मजबूर कर दिया। पुलिस वाले के जूते पर नाक रगड़ रहे इस शख्स का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। युवक की पहचान गोपनीय रखने के कारण जनसत्ता डॉट कॉम युवक का नाम उजागर नहीं कर रहा है। इस पुलिस वाले ने अपने बेल्ट से इस युवक की पिटाई भी की। बतलाया जा रहा है कि पैसों के लेनदेन को लेकर

» Read more

महिला डॉक्टर ने होटल में नहाते वक्त अज्ञात लोगों द्वारा वीडियो बनाने का आरोप लगते दर्ज कराई एफआईआर

देश की राजधानी में महिलाओं के साथ अभद्रता की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला दिल्‍ली एयरपोर्ट के समीप महिपालपुर इलाके का है। एक महिला डॉक्‍टर होटल के बाथरूम में नहा रही थीं, जब कोई उनका वीडियो बना रहा था। डॉक्‍टर ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन्‍होंने बताया, ‘मैं दोपहर बाद तकरीबन 12.30 बजे नहा रही थी। उसी वक्‍त मैंने दरवाजा खटखटाने जैसी आवाज सुनी थी। मुझे कुछ गलत होने की आशंका हुई। कुछ देर के बाद मैंने रोशनदान

» Read more

कर्नाटक चुनाव परिणाम 2018: गवर्नर से मिले येदुरप्पा और कुमारस्वामी, BJP-JDS दोनों ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

कर्नाटक विधान सभा चुनाव में लगभग स्थिति साफ हो चुकी है। बीजेपी 104 सीट के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है जबकि कांग्रेस 78 सीटों के साथ दूसरी बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। तीसरे नंबर पर जेडीएस है जिसके खाते में 37 सीट आई है और एक सीट उसकी सहयोगी बीएसपी को मिली है। कांग्रेस ने जेडीएस को समर्थन का एलान किया है जिसे जेडीएस ने स्वीकार कर लिया है। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया। राज्यपाल वजूभाई वाला ने उन्हें

» Read more

कांग्रेसी नेता ने राहुल गांधी को कहा पप्पू, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ गलत शब्द का प्रयोग करना राजस्थान कांग्रेस के एक नेता को काफी महंगा पड़ा है। पार्टी ने उनकी सदस्यता रद्द कर दी है। सूत्रों के मुताबिक राजस्थान में यूथ कांग्रेस के महासचिव  ब्रह्मप्रकाश विश्नोई ने अपने व्हाट्सअप ग्रुप में राहुल गांधी को ‘पप्पू’ कह दिया। बतलाया जा रहा है कि ब्रह्मप्रकाश विश्नोई केशव चंद्र यादव को राजस्थान में यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने से नाराज थे। अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए विश्नोई ने अपने एक व्हाट्सअप ग्रुप में लिखा कि ‘आज पता चला कि

» Read more

नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्षी एकजुटता पर केंद्रीय मंत्री बोले- अच्छा है सारी गंदगी एक साथ साफ हो

कर्नाटक चुनाव नतीजों के बाद विपक्षी एकजुटता को लेकर फिर से चर्चाएं गरमा गई हैं। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता राज्‍यवर्धन सिंह राठौड़ ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्‍होंने नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए तीसरे मोर्चे की संभावना पर बेहद तल्‍ख टिप्‍पणी की है। राज्‍यवर्धन ने कहा, ‘कांग्रेस अध्‍यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी की यह लगातार तीसरी हार है। उन्‍होंने खुद को प्रधानमंत्री का उम्‍मीदवार भी घोषित कर दिया है। अब ऐसे में यदि सभी विपक्षी पार्टियां एकजुट होना चाहती हैं तो हमारे लिए भी

» Read more

बेटे की शादी के बाद जेल पहुंचे लालू, कैदियों ने मांगी मिठाई तो दिया ये जवाब

बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की शादी के बाद लालू प्रसाद यादव की पेरोल खत्म हो गई और वो सोमवार (14 मई) को वापस रांची पहुंच गए। उन्हें वापस रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागर में ले जाया गया। जेल में लालू प्रसाद यादव के साथ एक जबरदस्त वाकया हुआ। दरअसल लालू प्रसाद जब जेल पहुंचे तो थोड़ी ही देर के बाद जेल के अन्य कैदियों ने लालू प्रसाद से बेटे की शादी की मिठाई की डिमांड कर दी। इसपर लालू प्रसाद ने अपने अंदाज में कैदियों को जवाब देते हुए

» Read more

योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में बड़ी चूक, खेत में उतारना पड़ा हेलीकॉप्टर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। हेलीकॉप्टर को हेलीपैड की जगह खेत में उतारने को मजबूर होना पड़ा।संयोग ठीक रहा कि इस दौरान किसी तरह का हादसा होने से बचा और मुख्यमंत्री सुरक्षित तय कार्यक्रम में पहुंचे। प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने अपने बयान में मुख्यमंत्री को सुरक्षित बताया। लैंडिंग से पहले मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर काफी देर तक हैलीपैड के ऊपर चक्कर काटता रहा। पायलट ने हेलीपैड को सुरक्षित नहीं पाया तो एक किलोमीटर दूर स्थित खाली खेत में

» Read more

कर्नाटक चुनाव परिणाम 2018: आपातकाल के बाद जहां बची थी इंदिरा की साख, कांग्रेस ने वह सीट भी गंवाई

कर्नाटक में तकरीबन तीन दशकों से कोई भी पार्टी लगातार दो कार्यकाल के लिए सत्‍ता में नहीं आई है। ऐसे में कांग्रेस के हाथ से राज्‍य की सत्‍ता जाना अप्रत्‍याशित नहीं है। लेकिन, इस बार के विधानसभा चुनाव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी के बीच सीधी टक्‍कर करार दिया गया था। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के लिए यह चुनाव प्रतिष्‍ठा का विषय बन गया था। खासकर चिकमंगलूर जिला दोनों दलों के लिए बेहद महत्‍वपूर्ण हो गया था। आपातकाल के बाद इंदिरा गांधी राय बरेली से

» Read more

कर्नाटक चुनाव परिणाम 2018: बीजेपी को रोकने कांग्रेस ने चली चाल, सोनिया ने देवगौड़ा को दिया ये ऑफर

कर्नाटक चुनाव की मतगणना अभी जारी है। ताजा रुझानों के मुताबिक बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है लेकिन वो बहुमत के आंकड़े से अभी दूर है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस ने बड़ी चाल चलते हुए जेडीएस को अपने पाले में करने की मुहिम तेज कर दी है। टीओआई के मुताबिक कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जेडीएस प्रमुख एचडी देवगौड़ा से बात की है और राज्य में नई सरकार के गठन पर चर्चा की है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने जेडीएस नेता एचडी कुमारास्वामी को मुख्यमंत्री

» Read more

कर्नाटक चुनाव परिणाम 2018: कर्नाटक में हार पर कांग्रेस ने EVM पर उठाया सवाल, उमर अबदुल्ला ने पार्टी पर कसा तंज

“Karnataka Election Results 2018” कर्नाटक मे कांग्रेस की हार के बाद अब पार्टी के एक नेता ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी EVM पर सवाल उठा दिया है। कांग्रेस नेता मोहन प्रकाश ने कहा है कि ‘ मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि देश में कोई भी राजनीतिक दल नहीं है, जिसने ईवीएम पर सवाल नहीं उठाए हैं। यहां तक कि बीजेपी खुद पिछले दिनों में इस पर सवाल खड़े कर चुकी है। अब जबकि सभी दल ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं तो फिर बीजेपी को बैलेट पेपर के

» Read more

कर्नाटक चुनाव परिणाम 2018: योगी फैक्‍टर से लगा कांग्रेस काेे झटका, 33 सीटों पर हुआ नुकसान

ये कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ही थे, जिन्होंने कर्नाटक चुनाव के प्रचार में कर्नाटकवासी बनाम बाहरी का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कर्नाटक की अस्मिता का सवाल उठाते हुए कहा था कि भाजपा, उत्तर भारत के नेताओं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राज्य में प्रचार करने के लिए आयात कर रही है। लेकिन तारीख गवाह है कि योगी आदित्यनाथ का प्रचार कांग्रेस और सीएम सिद्धारमैया को बहुत महंगा पड़ा है। सिद्धारमैया ने ट्वीट किया था,’ कर्नाटक भाजपा, अपने आयातित उत्तर भारतीय नेताओं जैसे पीएम मोदी और

» Read more

कर्नाटक चुनाव परिणाम 2018: कर्नाटक बना राहुल की राह का रोड़ा, टूट सकता है पीएम बनने का सपना

कर्नाटक चुनाव परिणामों ने स्पष्ट कर दिया है कि देश में अभी भी पीएम नरेंद्र मोदी का जादू बरकरार है, जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी को अभी लंबा सफर तय करना है। देश के दक्षिणी गढ़ कर्नाटक भी अब कांग्रेस की झोली से निकल चुका है। अब पंजाब, पुडुच्चेरी और मिजोरम में ही कांग्रेस की सरकार बची है जबकि बीजेपी की 21 राज्यों में सरकार होने जा रही है। कर्नाटक के चुनाव नतीजों ने देश की राजनीति की नई दिशा तय कर दी है। इसके मुताबिक

» Read more

कर्नाटक चुनाव परिणाम 2018: देश के 22 राज्‍यों में भगवा परचम! कांग्रेस दो राज्‍यों तक सिमटी

Karnataka Election Results 2018: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की अगुआई में भाजपा का विजयी अभियान लगातार जारी है। तमाम बड़े राज्‍यों के बाद कांग्रेस अब कर्नाटक की सत्‍ता से भी बाहर हो गई है और दक्षिण भारत के इस महत्‍वपूर्ण राज्‍य में भी भगवा झंडा बुलंद हो गया है। ऐसे में केंद्र सत्‍तारूढ़ बीजेपी 22वें राज्‍य में भी सरकार बनाने के करीब पहुंच गई है। वहीं, देश पर कभी एकछत्र राज करने वाली कांग्रेस कर्नाटक की सत्‍ता हाथ से जाने के बाद महज दो राज्‍यों (केंद्र प्रशासित पुदुचेरी

» Read more

कर्नाटक चुनाव पर अमेर‍िकी अखबार की राय- व्‍हाट्सऐप से लड़ा गया इलेक्‍‍‍‍‍शन

चुनावी बहसों और रैलियों की बातें अब पुरानी हो चुकी हैं। भारत में चुनाव अब व्हाटस एप और फेसबुक पर लड़े और जीते जा रहे हैं। अभी तक इन एप्स का इस्तेमाल लाखों लोग कॉल करने, चैट करने और जानकारियों को साझा करने के लिए किया जाता था। सोशल एक्टिविस्ट और चुनावी विशेषज्ञों का मानना है कि अब इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल झूठी खबरें और धार्मिक उन्माद को फैलाने के लिए हो रहा है। इस महीने कर्नाटक में हाई प्रोफाइल चुनाव करवाया गया। इस चुनाव को लोकसभा चुनावों की पहली

» Read more
1 283 284 285 286 287 888