कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया आतंकी बना प्रोफेसर और हिजबुल कमांडर सद्दाम
जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में कश्मीर विश्वविद्यालय के लापता प्रोफेसर सहित पांच आतंकवादी मारे गए हैं। कश्मीर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पिछले सप्ताह लापता हो गए थे। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एस.पी.वेद ने कहा कि बदीगाम गांव में छिपे हुए सभी पांचों आतंकवादी मारे जा चुके हैं। डीजीपी ने ट्वीट कर कहा, “बदीगाम जैनपोरा शोपियां में मुठभेड़ समाप्त हो गई है। पांच आतंकवादियों के शव बरामद किए गए हैं। सेना, सीआरपीएफ और जम्मू एवं कश्मीर पुलिस के जवानों शाबाश।” मारे गए आतंकवादियों
» Read more