कर्नाटक: बीजेपी उम्मीदवार ने कहा- पार्टी ने नहीं उतारे अच्छे कैंडिडेट, नहीं चलेगा पीएम मोदी का जादू

कर्नाटक में विधान सभा चुनाव होने में 11 दिन ही बचे हैं। उससे पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार और पूर्व अभिनेता सीपी योगेश्वर ने पार्टी के खिलाफ बयान देकर बीजेपी के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। 55 साल के योगेश्वर ने बिजनेस स्टैंडर्ड से बातचीत में कहा कि बीजेपी ने राज्य की सभी 224 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं मगर कई सीटों पर सही उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। इतना ही नहीं सीपी योगेश्वर ने कहा कि कर्नाटक चुनावों में पीएम नरेंद्र मोदी का जादू भी नहीं

» Read more

एक जोड़े ने शादी के 9 साल तक नहीं किया सेक्स, यही बना हाई कोर्ट द्वारा शादी रद्द करने का कारण

अगर शादी के बाद एक निश्चित समय तक कोई जोड़ा सेक्स नही करता तो ये कारण तलाक़ का एक अच्छा कारण हो सकता है. ये बात आज बांबे हाई कोर्ट ने अपने फैसले में स्पस्ट कर दी . मीडीया से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार  कोल्हापुर के रहने वाले पति-पत्नी शादी के पहले दिन से ही कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। ये लड़ाई लड़ते हुए उन्हें कुल नौ साल हो चुके हैं। नौ साल पहले अपनी शादी के दिन महिला ने दावा किया था कि उसके ​पति ने सादे कागजों पर

» Read more

गूगल की तरह ही सबकुछ जानते थे नारद- गुजरात सीएम विजय रुपानी का बयान

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव देब के महाभारत काल में इंटरनेट सहित कई बयानों पर सोशल मीडिया यूजर्स मौज ले रहे थे कि अब गुजरात के मुख्यमंत्री ने भी कुछ उसी तरह का बयान दिया है। उन्होंने गूगल को नारद के समकक्ष खड़ा करते हुए कहा कि जिस तरह से आज सर्च इंजन गूगल सब कुछ बता देता है, उसी तरह से प्राचीन काल में भगवान नारद सभी चीज का ज्ञान रखते थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से विश्व संवाद केंद्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोलते वक्त मुख्यमंत्री

» Read more

ब्लंडर था ऑपरेशन ब्लूस्टार, भिंडरावाला ने कभी नहीं मांगा था खालिस्तान: BJP सांसद सुब्रमण्यन स्वामी

राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने तथाकथित अलगाववादी नेता जरनैल सिंह भिंडारवाले को लेकर बड़ा बयान दिया है।सुब्रमण्यन स्वामी ने रविवार (29 अप्रैल) को दावा किया की जरनैल सिंह ने कभी भी ‘खालिस्तान’ की मांग नहीं की थी। अमृतसर में विश्व संवाद समिति द्वारा आयोजित एक सेमिनार में बोलते हुए सुब्रमण्यन स्वामी ने कहा कि उस दौरान जो कुछ भी पंजाब में हुआ मैंने उसे काफी नजदीक से देखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह देश को बांटने की एक बड़ी साजिश थी। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन ब्लूस्टार’ के दौरान अमृतसर के

» Read more

काबुल में को जोरदार दो आत्मघाती धमाके अब तक 21 लोगों की मौत की खबर, करीब 30 लोग जख्मी

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार (30 अप्रैल) को आत्मघाती धमाके हुए। जोरदार दो धमाकों में अब तक 21 लोगों की मौत की खबर है। हादसे में करीब 30 लोग जख्मी हुए हैं। आत्मघाती हमलों के बाद जगह-जगह अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। पहला धमाका शाशदरक इलाके के पास हुआ, जो एनडीएस इंटेलिजेंस सर्विस की इमारत के आसपास है। पुलिस के अनुसार, पहला धमाका आत्मघाती हमलावर ने किया था। आत्मघाती हमले में मरने वालों की संख्या में सबसे अधिक मीडियाकर्मी शामिल हैं। एसोसिएट प्रेस के अनुसार, अफगानिस्तानी स्वास्थ्य मंत्रालय के

» Read more

कश्मीर में प्रेमिका के मंगेतर को नकली आतंकी बन डरना पड़ा महंगा, असली समझ उठा ले गई पुलिस

जम्मू-कश्मीर में सेना और पुलिस इस वक्त आतंकवादियों के सफाए के लिए आॅपरेशन आॅल आउट-2 चला रही है। इस आॅपरेशन का मकसद कश्मीर में सक्रिय आतंकवादी संगठनों के 14 टॉप कमांडरों का सफाया करना है। इस आॅपरेशन में शनिवार को नया ट्विस्ट उस वक्त आया, जब आतंकवादियों से उलझने वाली पुलिस एक अफेयर के मामले में उलझ गई। मामला शनिवार (28 अप्रैल) की देर रात का है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवादियों जैसे कपड़े पहनने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन पर एक शख्स को धमकाने का भी आरोप था।

» Read more

कर्नाटक चुनाव पर पोल्स का पोल: नहीं बनेगी बीजेपी सरकार, कांग्रेस के भी बहुमत से दूर रहने के आसार

कर्नाटक के विधानसभा चुनाव पर सभी की निगाहें टिकीं हुई हैं। यहां 12 मई को मतदान होना है। राज्य में सक्रिय तीन मुख्य दलों कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और जनता दल(सेक्युलर) के बीच लड़ाई है। मतदान के दिन तीनों दलों के प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो जाएगा।इस प्रतिष्ठा की लड़ाई में किसकी जीत होगी, इसको लेकर अटकलों का बाजार गरम है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को उम्मीद है कि वह इस बार देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस से एक और बड़ा राज्य झटक लेंगे।

» Read more

कश्मीर में एक महिला द्वारा सीआरपीएफ के ज़बान पर बलात्कार का आरोप लगाने के बाद ज़बान निलंबित

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में 24 वर्षीय एक महिला द्वारा सीआरपीएफ के जवानों पर गलत तरीके से कैद करने और एक जवान पर बलात्कार का आरोप लगाने के बाद सीआरपीएफ के तीन जवानों को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मीडीया से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार  पुलिस के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने इस घटना का वीडियो बना लिया और उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को यह

» Read more

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, बताया- मंत्रियों की रात्रि चौपालों से क्यों परेशान हैं किसान

भाजपा सरकार के मंत्रियों और पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की इन दिनों चल रही रात्रि चौपालों पर कटाक्ष करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अगर इन्हें किसानों की चिंता होती तो वे फसल कटाई के मौसम में गांवों में जाकर अव्यवस्था फैलाने का उपक्रम नहीं करते। भाजपा ने गांव और किसान को बर्बाद करने का कोई मौका नहीं छोड़ा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दिनों गांवों में किसान अपनी फसल की मड़ाई-कटाई में व्यस्त हैं। उनके लिए ये बहुत काम के दिन

» Read more

महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पर बोले योगी आदित्य नाथ, कहा- अपराध पर मौन रहना भी अपराध

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के साथ ही उनकी आत्मनिर्भरता और कल्याण के लिए हर संभव कदम उठाने के लिए तत्पर है। अपराध पर मौन रहना भी अपराध है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति अपराधों पर नियंत्रण एवं नारी शक्ति के उन्नयन के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा और उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए समाज को भी आगे आकर अपनी

» Read more

बिहार में कोसी नदी की बीच धारा में एक नाव के डूबने से से बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत

भागलपुर जिले के नवगछिया कोसी नदी की बीच धारा में एक नाव के डूबने से उस पर सवार आठ लोगों की मौत होने की आशंका है। इनमें सात बच्चें और 21 वर्षिय युवक बताया गया है। नाव पर करीब 15 लोग सवार थे। जिनमें से सात बड़े (औरत -मर्द) किसी तरह तैरकर या किसी की मदद से अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। नवगछिया की एसपी निधि रानी के मुताबिक इनका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में कराया जा रहा है। और एनडीआरएफ की टीम बचाव काम के लिए बुलाई गई है।

» Read more

तेज प्रताप की शादी पर जेडीयू नेता बोले- घोषणा करिए बिना दहेज कर रहे शादी तभी आऊंगा

लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव की शादी के लिए कार्ड बांटे जा रहे हैं। तेज प्रताप पटना में जेडीयू नेता चंद्रिका प्रसाद की बेटी एश्वर्या राय के साथ शादी करने जा रहे हैं। शादी के लिए सियासत की नामी-गिरामी हस्तियों को निमंत्रण दिया जा रहा है। जेडीयू के एक नेता ने तेज प्रताप यादव की शादी में आने के लिए एक शर्त रखी है। जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा है कि तेज प्रताप यादव को ये घोषणा करनी पड़ेगी कि एश्वर्या रॉय के साथ उनका विवाह

» Read more

त्रिपुरा सीएम बिप्लब देब को पीएम नरेंद्र मोदी ने किया दिल्ली तलब, लगातार दे रहे बेतुके बयान

एक हफ्ते में कई बेतुके बयान देने वाले त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली तलब किया है। माना जा रहा है कि बीजेपी के कई नेता बिप्लब देब के बयानों से नाराज है। इन नेताओं ने इस बात को पीएम के पास पहुंचाया थी कि त्रिपुरा के युवा सीएम के रोजगार, शिक्षा, संस्कृति पर दिये गये बयानों का असर कर्नाटक विधानसभा चुनाव पर हो सकता है। इसके बाद पीएम ने बिप्लब देब को दिल्ली बुलाया है। पीएम बिप्लब देब से 2 मई को मुलाकात

» Read more

नमाज पढ़ रहे मुसलमानों के साथ बदतमीजी में गिरफ्तार 6 आरोपी रिहा, केस खत्म करने के लिए करेंगे प्रदर्शन

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में नमाज पढ़ने के दौरान बाधा पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार 6 लोगों को जमानत मिल गई है। इन 6 अभियुक्तों के समर्थन में हिन्दू संगठन 30 अप्रैल को प्रदर्शन करने वाले हैं। 20 अप्रैल को गुरुग्राम के सेक्टर 53 में कुछ मुस्लिम नमाज पढ़ रहे थे, तभी 6 हिन्दू युवक वहां पहुंच कर जय श्री राम और राधे-राधे चिल्लाने लगे। इन लोगों ने नमाज पढ़ रहे लोगों को यहां से चले जाने को कहा। इस मामले में सेक्टर-53 के एसएचओ अरविंद दहिया ने कहा कि

» Read more

पीएम मोदी का दावा: देश के सभी गांवों में पहुंचा दी बिजली, कांग्रेस बोली- फर्जी है दावा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी गांवों में बिजली पहुंच जाने पर देशवासियों को बधाई दी है और कहा है कि उनकी सरकार ने जो वादा किया था, उसे पूरा किया। प्रधानमंत्री ने रविवार (29 अप्रैल) को कई ट्वीट कर 28 अप्रैल, 2018 को भारत के विकास की यात्रा में ऐतिहासिक दिन के रूप में याद करने की बात कही है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘28 अप्रैल 2018 को भारत की विकास यात्रा में एक ऐतिहासिक दिन के रूप में याद किया जायेगा। कल हमने एक वादा पूरा किया

» Read more
1 … 303 304 305 306 307 … 888