‘बलात्कार कभी नहीं रोके जा सकते’ ऐसे बयान देने वालों पर एक्शन की बजाय चुप क्यों हैं पीएम?: कांग्रेस
बलात्कार की घटनाओं पर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के बयान की आलोचना करते हुए कांग्रेस ने आज कहा कि भाजपा के ऐसे मंत्रियों और नेताओं पर कार्रवाई करने की बजाय प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी मौन धारण किए हुए हैं। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आज यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा की सरकारें बलात्कार और अनाचार के मामलों में सिर्फ कार्रवाई करने में नाकाम नहीं रही हैं, बल्कि ऐसे मामलों के जिम्मेदार लोगों को संरक्षण दे रही हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘केवल कानून बनाने से बलात्कार नहीं रुकेंगे, बल्कि कार्रवाई
» Read more