दिल्ली के एक घर में आग भयानक आग लगने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 2 घायल
दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में कोहाट इन्क्लेव से एक बड़े हादसे की खबर आई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक कोहाट इन्क्लेव स्थित एक बिल्डिंग के भीतर आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई है, वहीं 2 लोग घायल हुए हैं। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई है, मरने वाले चारों लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। #Visuals: 4 dead after a fire broke out in a house in Kohat Enclave allegedly due to a short circuit.
» Read more