विधायक पर गैंगरेप केस करने वाली महिला के पिता के शरीर पर 15 चोटें, देखिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट
बांगरमऊ के बीजेपी विधायक और उनके साथियों पर गैंगरेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता के पिता की बहुत बेरहमी से पिटाई हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ है। चिकित्सकों की ओर से तैयार रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता के पिता के शरीर के 15 स्थानों पर गंभीर चोट पहुंची। पिटाई से आंत भी क्षतिग्रस्त हो गई। आंख से लेकर हाथ, पैर और पेट पर कई स्थानों पर गंभीर चोट आई थी। मौत की वजह पिटाई से सदमा पहुंचने और सेप्टिसीमिया यानी शरीर में जहर फैलने की बात कही गई
» Read more