अमित शाह के कुत्ते-बिल्ली वाले बयान पर कांग्रेस का पलटवार- तंज कसने से पहले महत्व तो समझ लेते
भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कुत्ते, बिल्ली, सांप, नेवले वाले बयान पर अब राजनीति गरमाती जा रही है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर भाजपा को घेरने की शुरुआत कर दी है। कांग्रेस ने अमित शाह पर पलटवार किया है। कांग्रेस नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट कर कहा है कि ‘वासुकी, प्रसिद्ध नागराज, शिव के परम भक्त होने के कारण शिव के शरीर पर निवास करते थे। देवों में सर्वप्रथम पूज्य गणेश जी का वाहन चूहा है। अमित शाहजी तंज कसने से पहले चूहे और सांप का सही महत्व भी समझ लेते’।
» Read more