अपनी ही पार्टी के सरकार से नाराज बीजेपी विधायक ने बना ली अलग पार्टी, बेटे को बनाया अध्यक्ष

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जबरदस्त झटका लगा है। कई दिनों से पार्टी से नाराज चल रहे एक विधायक ने अब अपनी अलग राजनीतिक पार्टी ही बना ली है। भाजपा से अंसतुष्ट चल रहे धनश्याम तिवारी ने नए राजनीतिक दल का गठन कर लिया है। राजस्थान में इसी साल चुनाव हो सकते हैं। ऐसे में भाजपा के लिए पार्टी विधायक की यह नाराजगी भारी पड़ सकती है। वरिष्ठ भाजपाई विधायक घनश्याम तिवारी ने ‘भारत वाहिनी पार्टी’ के नाम से अपनी नई राजनीतिक पार्टी का गठन किया। धनश्याम तिवारी ने

» Read more

एसिड अटैक पीड़िता से रेप की कोशिश में बीजेपी सरकार के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हुए गिरफ्तार

मीडीया से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार  मध्य प्रदेश के जबलपुर में पुलिस ने भाजपा सरकार में पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री को बलात्कार की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजेंद्र नामदेव की रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी मध्य प्रदेश सिलाई-कढ़ाई बोर्ड का उपाध्यक्ष भी था। आरोप है कि नामदेव ने एसिड अटैक पीड़िता की मदद करने की आड़ में उससे रेप करने की कोशिश की। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार युवती पर साल 2016 में एसिड अटैक हुआ। इसके

» Read more

एससी-एसटी एक्ट: सरकार की पुनर्विचार याचिका पर खुली अदालत में सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम (एससी-एसटी एक्ट) के मसले पर सुप्रीम कोर्ट खुली अदालत में सुनवाई करने के लिए राजी हो गया है। आज (तीन अप्रैल) दोपहर करीब दो बजे इस मामले पर सुनवाई होगी। केंद्र सरकार ने सोमवार (दो अप्रैल) को कोर्ट में इस संबंध में एक पुनर्विचार याचिका दी थी, जिस पर कोर्ट ने हामी भरी है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) दीपक मिश्रा ने इसके लिए जस्टिस आदर्श कुमार गोयल और जस्टिस यू.यू.ललित की अगुआई में बेंच का गठन किया है। अटॉर्नी जनरल के.के वेणुगोपाल ने

» Read more

दलित हिंसा पर संसद में बोले राजनाथ सिंह- ST/SC एक्ट में कोई बदलाव नहीं, कानून को और मजबूत बनाया

केंद्रीय गृह मंत्री ने भारत बंद के दौरान हुई दलित हिंसा के मुद्दे पर मंगलवार को संसद में बयान दिया। उन्होंने लोकसभा में कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा एसटी/एससी एक्ट में कोई बदलाव नहीं किया गया है, बल्कि कानून को और मजबूत बनाया गया है। उन्होंने कहा है कि इस मामले में कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं, जबकि सरकार द्वारा कानून में नए अपराधों को जोड़ा गया है। इसके साथ ही राजनाथ ने सभी से शांति की अपील की है और कहा है कि राज्यों को

» Read more

कश्मीर में आतंकियों ने घर में घुसकर महिलाओं पर बरसाईं गोलियां, घर के सदस्य को किया अगवा

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने दुस्साहस का परिचय दिया है। यहां एक घर में घुसकर आतंकवादियों ने ना सिर्फ ताबड़तोड़ फायरिंग की बल्कि घर के एक सदस्य को अगवा भी कर लिया। घटना सोमवार (02-04-2018) की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात हाजिन इलाके में आतंकवादियों ने फारूख पारे नाम के एक शख्स के घर को निशाना बनाया। चार की संख्या में आए आतंकी पहले जबरदस्ती फारूख पारे के घर में घुस गए और फिर वहां जबरदस्त फायरिंग की। ताबड़तोड़ फायरिंग से घरवाले दहशत में आ गए। 

» Read more

घर के कमरे में झूलती मिली महिला समाजवादी पार्टी नेता की लाश, पुलिस कर रही कारणों की जांच

मुंबई में समाजवादी पार्टी की एक नेता द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। यहां 47 वर्षीय नूरजहां रफीक शेख का शव सोमवार की सुबह गोवंडी स्थित उनके घर पर झूलता मिला। पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है और महिला सपा नेता द्वारा उठाए गए सुसाइड के कदम के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। नूरजहां ने शिवाजी नगर के पार्षद के तौर पर दो बार समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधित्व किया था। अब उनकी बेटी आयशा शिवाजी नगर वार्ड की पार्षद

» Read more

नहीं रहे प्रसिद्ध भारतीय पुराजलवायु वैज्ञानिक प्रोफेसर रंगास्वामी रमेश

महान जलवायु एवं महासागर वैज्ञानिक प्रोफेसर रंगास्वामी रमेश ने 2 अप्रैल 2018 को दुनिया को अलविदा कह दिया। अभी बमुश्किल चार माह पहले ही उनको कैंसर होने का पता चला था। उनका इलाज मुंबई के टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में चल रहा था। वहीं उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। 61 वर्षीय प्रोफेसर रमेश एक मूर्धन्य वैज्ञानिक होने के साथ-साथ लोकप्रिय प्रोफेसर, कर्मठ कार्यकर्ता और कुशल प्रशासक भी थे। भौतिकीय अनुसंधान प्रयोगशाला में प्रोफेसर के रूप में उनकी सेवाएं सदैव याद की जाती रहेंगी। अंतिम समय तक उन्होंने राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं

» Read more

Video: महाराष्ट्र के एक अस्पताल में आग लगने के मचा हड़कंप, मरीजों को सीढ़ियों और खिड़िकयों से बाहर निकाला

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक प्राइवेट हॉस्पिटल सोमवार (2 अप्रैल) को अचानक आग की चपेट में आ गया। बहरहाल, हॉस्पिटल पदाधिकारियों की मदद से तुरंत मरीजों को सीढ़ियों और खिड़िकयों से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। किसी भी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई है, हालांकि कुछ मरीजों को धुएं की वजह से सांस लेने में परेशानी हुई। फायर डिपार्टमेंट ने सूत्रों के हवाले से बताया कि आग मानिक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के बेसमेंट में सोमवार सुबह करीब 11 बजे लगी। एक घंटे बाद ही आग पर पूरी तरह काबू

» Read more

इराक में मारे गए भारतीय के घरवालों ने शव लेने से किया इनकार, डीएम बोले- समझाएंगे

इराक के मोसुल में मारे गए भारतीयों में से दो के परिजनों ने उनका शव लेने से साफ इनकार कर दिया है। बिहार के सीवान स्थित पुलिस लाइन इलाके में दो परिवारों ने ऐसा किया है। दोनों ही पीड़ित परिवारों ने इस संबंध में राज्य सरकार से आर्थिक मदद की उम्मीद जताई है, जबकि दो अन्य परिवार मौके पर नहीं पहुंचे। इराक से भारत लाए गए 38 शवों में से पांच शव सोमवार (2 अप्रैल) को बिहार लाए गए थे। बताते चलें कि सोमवार को इराक से 38 भारतीयों के

» Read more

पश्चिम बंगाल में फिर से तनाव मंदिर में तोड़फोड़, देवी देवताओं की तस्वीरों पर लगाया कीचड़, त्रिशूल भी तोड़ा

साम्प्रदायिक दंगों की आग में झुलसे पश्चिम बंगाल के आसनसोल में जिंदगी पटरी पर आ ही रही थी राज्य में एक बार फिर से तनाव पैदा हो गया है। पश्चिम बंगाल के हावड़ा में बदमाशों ने एक हिन्दू मंदिर में तोड़ फोड़ की। घटना 2 अप्रैल सुबह की है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ असामाजिक तत्वों ने मंदिर में मौजूद देवी देवताओं की तस्वीरों पर कीचड़ रगड़ किया। इन लोगों ने मंदिर की दीवारें भी गंदी कर दी। कुछ चश्मदीदों का कहना है कि उन्होंने कुछ बदमाशों को

» Read more

यशवंत और शत्रुघ्न सिन्हा की बगावत पर बीजेपी अनुशासन समिति अध्यक्ष ने साफ किया रुख

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने वरिष्ठ नेता व पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा, सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और अरुण शौरी के बगावती तेवरों पर अपना रुख साफ किया है। पार्टी अनुशासन समिति के अध्यक्ष गणेश लाल ने इस बारे में कहा है कि उन्हें (नेताओं को) पार्टी से इस्तीफा दे देना चाहिए, उसके बाद वे जितनी चाहे, उतनी गालियां पार्टी को दे सकते हैं। लेकिन उन्हें पार्टी नहीं निकालेगी। आपको बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सिन्हा, पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और बीजेपी के नेता अरुण शौरी बीते समय से

» Read more

आरएसएस नेता राकेश सिन्हा को टीवी स्टूडियो के बाहर से उठा ले गई यूपी पुलिस, फिर गलती मान छोड़ दिया

भारत बंद (2 अप्रैल, 2018) के दौरान हुई बर्बरता के मामले में नोएडा पुलिस ने प्रदर्शनकारी समझकर आरएसएस नेता राकेश सिन्हा को एक न्यूज चैनल के स्टूडियो के बाहर से उठा लिया। सिन्हा ने ट्विटर के जरिए यह जानकारी दी है। इसमें उन्होंने लिखा है, “नोएडा पुलिस (सीएनएन18 स्टूडियो के गेट से) एसएचओ अनिल कुमार के शाही नेतृत्व में जबरन पुलिस की गाड़ी में बैठाकर ले गई। उनका व्यवहार अशोभनीय था। धमकी भरा था। भीड़ जुटने पर 500 मीटर दूर जाकर छोड़ा। बाद में सफाई दी कि मुझे दलित एक्टविस्ट

» Read more

दिल्ली में भाजपा विधायक को उनके घर मे घुसकर नशे की हालात में आइए तीन लोगों ने मारा, तीनों गिरफ्तार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भाजपा विधायक ओम प्रकाश शर्मा (ओपी शर्मा) के प्रीत विहार स्थित आवास में नशे की हालात में तीन लोगों ने कथित तौर पर उनसे मारपीट की। तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने विधायक के सुरक्षा गार्ड और क्षेत्र के चौकीदार के साथ भी अपमानजनक व्यवहार किया। आरोप है कि कुछ महिलाएं भी आरोपियों के साथ थीं। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, घटना बीते शनिवार (31 मार्च, 2018) की है, जबकि आरोपियों के खिलाफ केस रविवार को दर्ज किया

» Read more

एक बेटे ने संपत्ति के लिए पहले की मां हत्या और फिर भाइयों को अधमरा कर पत्नि संग हुआ फरार

थाना जारचा इलाके में सोमवार को एक बेटे ने अपनी मां पर सरिया से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मां के बाद आरोपी ने अपने दो छोटे भाइयों पर हमला कर उन्हें भी अधमरा कर दिया। वारदात के बाद आरोपी अपनी पत्नी और बेटे के साथ फरार हो गया, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक 35 लाख रुपए के बंटवारे को लेकर तीनों भाइयों में विवाद चल रहा था। ग्रेटर नोएडा के रसूलपुर गांव में जगदीश अपने परिवार के साथ रहते हैं। वे

» Read more

न्यूज़ मीडीया का खुलासा: फेक न्यूज बताने वाली साइट के ओनर का कनेक्शन हो सकता है इस बड़े नेता से

न्यूज़ मीडीया में आई एक रिपोर्ट के अनुसार एक फेक न्यूज वेबसाइट thetruepicture.in  का कनेक्शन एक बड़े नेता से हो सकता है बीते दो दिनों से केंद्रीय सूचना मंत्री स्मृति ईरानी समेत कम से कम 13 केंद्रीय मंत्रियों ने एक वेबसाइट का लिंक शेयर किया है। इस लिंक के जरिए ‘चार बड़ी फेक न्यूज’ का भंडाफोड़ करने का दावा किया गया है। 7 मंत्रियों ने इस लिंक को शेयर करते हुए टिप्पणी की, “फेक न्यूज के खिलाफ आवाज उठाइए।” इस वेबसाइट thetruepicture.in का डोमेन रजिस्ट्रेशन whois.com के जरिए चेक किया

» Read more
1 360 361 362 363 364 888