अब एयर इंडिया पर ख़त्म हो जाएगा सरकार का मालिकाना हक़, शुरू हो गई बेचने की प्रक्रिया
केंद्र सरकार द्वारा बुधवार (28 मार्च) को जारी मेमोरेंडम से सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया में 76 फीसद हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया की शुरुआत हो गई इससे सरकार का एयर इंडिया पर मालिकाना हक खत्म हो जाएगा। केंद्र ने बुधवार (28 मार्च) को इसको लेकर मेमोरेंडम जारी कर दिया। इसे ‘रणनीतिक विनिवेश’ का नाम दिया गया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयर इंडिया और इसकी दो सहायक कंपनियों में हिस्सेदारी खरीदने में दिलचस्पी लेने वाली निजी क्षेत्र की कंपनियों के लिए आवेदन (एक्सप्रेशन ऑफ इन्ट्रेस्ट) आमंत्रित किया
» Read more