मुसलमानों के लिए रिजवान और हिंदुओं के लिए था चमन: राम नाम सत्य और अल्ला हू अकबर एक साथ गूंजे शवयात्रा में

मुसलमानों के लिए वह रिजवान था। हिंदुओं के लिए चमन। लेकिन डॉक्टरों के लिए वह सिर्फ 24 साल का मानसिक तौर पर अस्वस्थ शख्स था। बुधवार (21 मार्च) की शाम उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में काठगर इलाके में अनोखे किस्म का अंतिम संस्कार देखने को मिला। यहां बेमिसाल शवयात्रा निकाली गई, जिसमें ‘राम नाम सत्य है’ के साथ ‘अल्ला हू अकबर’ के नारे लगाए गए। पहले अर्थी उठाई गई, बाद में मृतक रिजवान उर्फ चमन को दफ्न किया गया। शवयात्रा निकाले जाने के समय दोनों ही समुदाय के लोग मौजूद थे।
» Read more