छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों द्वारा किए गये ब्लास्ट में 9 सीआरपीएफ जवान शहीद
नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक बार फिर से बड़ा हमला किया है। माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में अर्धसैनिक बल के 9 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि पांच अन्य जवान घायल हैं। एएनआई के अनुसार, ये जवान 212वीं बटालियन के थे। आईईडी हमला सुकमा के किस्तराम इलाके में किया गया है। नक्सल विरोधी अभियान के विशेष डीजी (महानिदेशक) डीएम. अवस्थी ने बताया कि सीआरपीएफ का एक गश्ती दल किस्तराम से पलोडी की ओर जा रहे थे। जवान एंटी-लैंडमाइन व्हिकल में सवार थे। उसी वक्त नक्सलियों
» Read more