इस रेस्तरां में जितना मन करे खाइए, बिल भी अपने मन से ही देना है, बिना चुकाए भी जा सकते हैं
केरल में अलप्पुजहा जिले में एक ऐसा रेस्टोरेंट खोला गया है जहां ग्राहक जितनी मर्जी खाना खा सकते हैं और अपने हिसाब से बिल दे सकते हैं। रेस्टोरेंट में मुफ्त में भी भोजन किया जा सकता है। दरअसल रेस्टोरेंट ने यह सुविधा केरल को भुखमरी मुक्त राज्य बनाने की मुहिम के तहत रखी है। यहां खाना खाने के बाद ग्राहक अपनी सामर्थ्य के हिसाब से बिल दे सकते हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सिस्ट) की एक यूनिट स्नेहाजलकम की शाखा जनकीय भक्षणसाला को ‘लोगों का रेस्टोरेंट’ रूप में देखा जा रहा है।
» Read more