पीएनबी घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, मेहुल चौकसी समूह की 1,217 करोड़ की संपत्तियां जब्त
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार (1 मार्च, 2018) को गीतांजलि समूह के मेहुल चौकसी की 1,217 करोड़ रुपए के मूल्य की 41 संपत्तियों को जब्त कर लिया। यह कार्रवाई पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ 12,600 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में चल रही जांच के क्रम में हुई है। ईडी के अधिकारी ने बताया, “चौकसी और उनकी कंपनियों द्वारा नियंत्रित 1,217.20 करोड़ रुपए के मूल्य की कम से कम 41 संपत्तियों को जब्त कर लिया गया है।” जब्त की गई संपत्तियों में मुंबई में 15 फ्लैट और 17 कार्यालय, आंध्र
» Read more