मध्य प्रदेश: कांग्रेस नेता का ऐलान- विधानसभा चुनाव के लिए टिकट चाहिए तो लगेंगे 50 हजार
मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का टिकट मांगने वालों से कांग्रेस 50,000 रूपये पार्टी कोष में जमा करायेगी, जबकि महिलाओं, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों से 25,000 रूपये लेगी। मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया ने आज यहां संवाददाताओं का बताया, ‘‘प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा के लिए कांग्रेस का टिकट मांगने वाले हर उम्मीदवार से 50,000 रूपये पार्टी कोष में जमा कराये जाएंगे। हालांकि, महिलाओं, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों से यह राशि 25,000 रूपये
» Read more