PM मोदी ने दी अमित शाह को जन्मदिन की बधाई, बताया ‘शानदार लीडर’
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को उनके जन्मदिन की बधाई दी. पीएम मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा ‘बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं. अमित भाई के नेतृत्व में बीजेपी ने देश में अपना दायरा सफलतापूर्वक बढ़ाया है. उनकी शक्ति और कठिन परिश्रम पार्टी की बड़ी पूंजी है. मैं उनके स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना करता हूं.’ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का आज (22 अक्टूबर) 54वां जन्मदिन है. उनका जन्म 22 अक्टूबर, 1964 में मुंबई में हुआ था.
» Read more