गिरफ्तारी के डर से हाजिर हुए भाजपा नेता पर, भड़के जज ने कहा- प्रदेश अध्यक्ष हैं तो क्या हाईकोर्ट खरीद लेंगे
राजस्थान हाईकोर्ट ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी को कड़ी फटकार लगाई है। हाईकोर्ट में गुरुवार को परनामी के खिलाफ अवैध निर्माण को बढ़ावा देने संबंधी मामले की सुनवाई चल रही थी। परनामी पर आरोप है कि उन्होंने पिछले साल नवंबर में जवाहर नगर सेक्टर 4 में पार्क की जमीन पर पार्किंग विकसित करने के लिए अपनी मंजूरी दी थी, जो कोर्ट के आदेश के खिलाफ है। मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा- वे (अशोक परनामी) प्रदेश अध्यक्ष हैं तो क्या कोर्ट की अवमानना करेंगे?
» Read more