भाजपाई मंत्री ने सूद पर लिए थे 10 लाख, वापसी का दिया चेक हुआ बाउंस, कोर्ट में तलब
इंदौर जिला अदालत ने मध्यप्रदेश के संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेंद्र पटवा के खिलाफ रविवार को 10 लाख रुपए के चेक बाउंस होने पर शिकायत दर्ज की है। इस शिकायत में पटवा को हिन्दू अविभाजित परिवार (एचयूएफ) का कर्ता (मुखिया) बताया गया है। प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (जेएमएफसी) एमपी नामदेव ने स्थानीय निजी फर्म हरीश ट्रेडर्स द्वारा परक्राम्य लिखत अधिनियम (निगोशिएबल इंस्ट्रुमेंट्स एक्ट) की धारा 138 के तहत पटवा के खिलाफ पेश शिकायत पर सुनवाई की। निजी फर्म के शपथ पत्र और मामले के मूल दस्तावेजों के
» Read more