हार्दिक बोले- देश तोड़ने की राजनीति करने वालों से नहीं चाहिए राष्ट्रभक्ति का सर्टिफिकेट
पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने सोमवार को भोपाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर हमला बोला और कहा कि उन्हें ऐसे लोगों (भाजपा) से राष्ट्रभक्ति का सार्टिफिकेट नहीं चाहिए, जो देश तोड़ने की राजनीति करते हैं। पटेल ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा, “मेरे भोपाल प्रवास को लेकर तरह-तरह की बातें कही गईं। यहां तक कहा गया कि ‘तुम्हारे आने से जातिवाद होगा’। अगर युवाओं, किसानों और रोजगार की बात करना जातिवाद है तो मुझे यही करना है, लेकिन जो हिंदू और मुसलमान की राजनीति करे, देश
» Read more