मणिपुर: स्कूल के औचक निरिक्षण पर पहुंचे शिक्षा मंत्री, क्लास में बच्चों की जगह मिलीं बकरियां
मणिपुर के शिक्षा मंत्री टी राधेश्याम ने शनिवार (17 फरवरी) को बताया कि एक औचक निरीक्षण के दौरान उन्हें इंफाल के खेलाखोंग के एक स्कूल के दो कमरों में बच्चों की जगह बकरियां मिलीं। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक राधेश्याम ने बताया कि वहां कोई विधार्थी नहीं थे, जबकि स्कूल अथॉरिटी की तरफ से बताया गया था कि वहां अच्छी संख्या में विद्यार्थी पढ़ते हैं। स्कूल ने झूठा दावा किया था, बच्चों की अच्छी संख्या बताकर सरकार से नियमित तौर पर मिड-डे मील, किताबें और यूनीफॉर्म लेने के इरादे से ऐसा किया
» Read more