गुजरात मे कलेक्टर ऑफिस के सामने आत्मदाह करने वाले दलित कार्यकर्ता ने दम तोड़ दिया
गुजरात के पाटन में कलेक्टर ऑफिस के सामने गुरुवार को आत्मदाह करने वाले दलित कार्यकर्ता भानु वानकर ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। 61 वर्षीय वानकर ने दलितों को भूमि आवंटन में सरकार द्वारा कथित विलंब के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए गुरुवार की दोपहर कलेक्टर ऑफिस के सामने आत्मदाह कर लिया था। इलाज के लिए उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार को रात 10 बजे करीब वानकर की मौत हो गई। दलित कार्यकर्ता की मौत के बाद राष्ट्रीय दलित अधिकार मंच (आरडीएएम) के कार्यकर्ताओं के अंदर
» Read more